रायपुर। छत्तीसगढ़ के उत्तर और मध्य संभागों में ठंड और कोहरे का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने आगामी दिनों में प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी जारी की है। अगले तीन से चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभागों में शीतलहर चलने की आशंका भी व्यक्त की गई है। गुरुवार सुबह राजधानी रायपुर सहित रायगढ़, अंबिकापुर, सरगुजा, मैनपाट और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्षेत्र में घना कोहरा देखा गया। प्रदेश में दिन का सर्वाधिक तापमान राजनांदगांव…
Author: admin
नई दिल्ली। उत्तर भारत में सर्दी के साथ घना कोहरा और स्मॉग का प्रकोप जारी है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में बुधवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा टी20 मैच घने स्मॉग के कारण बिना एक गेंद फेंके रद्द कर दिया गया। दिल्ली-एनसीआर में भी सुबह घने कोहरे और धुंध की मोटी चादर छाई रही, जिससे विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुंच गई तथा सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। दिल्ली-एनसीआर के कई क्षेत्रों में बुधवार देर रात से घना कोहरा छाया हुआ है, जिसके कारण हाईवे पर दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। यमुना एक्सप्रेसवे और एनएच-48 जैसे…
मंदसौर। संजीत नाका क्षेत्र की मयूर कॉलोनी में बुधवार को रिहायशी इलाके में घुसे एक तेंदुए को लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। तेंदुआ कॉलोनी स्थित एक निर्माणाधीन मकान में जाकर बैठ गया था। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। जिस गली में तेंदुआ मौजूद था, वहां पुलिस ने तत्काल बैरिकेडिंग कर आवाजाही बंद कर दी। वन विभाग की टीम ने ट्रेंकुलाइजर की मदद से तेंदुए को बेहोश किया, जिसके बाद उसे सुरक्षित रूप से पिंजरे में रखा गया। इस दौरान कॉलोनी में तेंदुए के घूमने का सीसीटीवी…
मस्कट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से मस्कट में मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी, जिसमें भारत और ओमान के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस समझौते से भारत के टेक्सटाइल, फुटवियर, ऑटोमोबाइल, जेम्स एंड ज्वैलरी, नवीकरणीय ऊर्जा और ऑटो कंपोनेंट्स जैसे प्रमुख क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलने की संभावना है। भारत और ओमान के बीच इस समझौते को लेकर बातचीत नवंबर 2023 में शुरू हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी बुधवार शाम ओमान की राजधानी मस्कट पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर ओमान के रक्षा मामलों के उप प्रधानमंत्री सैयद…
दुर्ग। भिलाई के चंद्रा-मौर्या अंडरब्रिज के पास बोरे में मिली महिला की लाश की शिनाख्त पुलिस ने कर ली है। सुपेला थाना पुलिस के अनुसार मृत महिला की पहचान भारती निर्मलकर, निवासी कोसा नगर, सुपेला के रूप में हुई है। महिला के हाथ पर गोदना से लिखे नामों के आधार पर पहचान का प्रचार किया गया था, जिसके बाद उसका लिव-इन पार्टनर थाने पहुंचा और पहचान की पुष्टि की। मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है। उल्लेखनीय है कि 12 दिसंबर की सुबह चंद्रा-मौर्या अंडरब्रिज के पास नाली में बोरे के भीतर…
बिलासपुर। जांजगीर जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चौरभाठा में मध्याह्न भोजन करने के बाद 25 बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। भोजन करते ही बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। मामले को गंभीर मानते हुए हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए स्कूल शिक्षा विभाग से जवाब तलब किया। राज्य सरकार की ओर से प्रस्तुत जवाब में बताया गया कि लापरवाही के लिए संबंधित प्रधानपाठक को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही सभी शासकीय विद्यालयों को निर्देश जारी किए गए हैं कि मध्याह्न भोजन बच्चों को परोसने से पहले अनिवार्य रूप से चखा जाएगा।…
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में अंबिकापुर एसीबी की टीम ने सूरजपुर स्थित उप आयुक्त सहकारिता कार्यालय में दबिश देकर सहकारिता निरीक्षक अभिषेक सोनी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सहकारिता निरीक्षक ने लेखपाल के पद पर नियुक्ति कराने के बदले प्रार्थी से 1 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। इस संबंध में प्रार्थी द्वारा एसीबी में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर आरोपी अधिकारी को रिश्वत…
रायपुर। क्रिसमस पर्व और नववर्ष के आगमन के मद्देनजर केक तथा बेकरी उत्पादों की बढ़ती मांग को देखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने मिलावट और गुणवत्ताहीन उत्पादों पर सख्ती बरतते हुए रायपुर जिले की बेकरी इकाइयों का सघन निरीक्षण किया। नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ दीपक कुमार अग्रवाल (आईएएस) के निर्देश पर गठित टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई इकाइयों को सुधार सूचना नोटिस जारी किए गए तथा कुल 17 नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए। प्रभारी सहायक आयुक्त डोमेन्द्र ध्रुव, अभिहित अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता, आशीष यादव, सर्वेश कुमार यादव तथा खाद्य…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नकली और अवमानक औषधियों के खिलाफ राज्य औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला की जांच में तीन फार्मा कंपनियों द्वारा सप्लाई की गई दवाएं नकली और गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरी पाई गई हैं, जिससे मरीजों की जान को गंभीर खतरा हो सकता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया है। प्रयोगशाला जांच में जिन दवाओं को अमानक पाया गया है, उनमें मेसर्स जी बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड, नहान रोड, सोलन (हिमाचल प्रदेश), मेसर्स जी.सी. हेल्थ केयर, सोलन (हिमाचल प्रदेश) और मेसर्स लार आक्स…
इछावर। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम और सीहोर जिलों में स्टेट जीएसटी विभाग ने छापेमार कार्रवाई की। भोपाल से पहुंची टीमों ने नर्मदापुरम में एक फर्म तथा सीहोर में सीमेंट-सरीया कारोबारी के ठिकानों पर दबिश दी। टैक्स संबंधी अनियमितताओं की शिकायत पर यह कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान में दस्तावेजों और स्टॉक की गहन पड़ताल चल रही है। नर्मदापुरम के माखन नगर रोड स्थित बाबा जी सक्का इंटरप्राइजेज पर पांच सदस्यीय जीएसटी टीम ने छापा मारा। कंप्यूटराइज्ड रिकॉर्ड सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई से स्थानीय व्यापारिक क्षेत्र में हलचल मच गई। सीहोर के बिजली…
