Author: admin

दुर्ग। जिले के भिलाई स्थित सतनाम नगर में युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपियों ने पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या का प्रयास किया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना भिलाई नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 36, फल मंडी सतनाम नगर की है। घायल युवक की पहचान नीलकमल जांगड़े के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर छावनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू हो रहा है, जो 17 दिसंबर तक चार दिनों तक चलेगा। यह सत्र नवा रायपुर अटल नगर स्थित नवनिर्मित विधानसभा भवन में आयोजित होगा, जो नए भवन में पहला पूर्ण सत्र होगा। सत्र की शुरुआत रविवार को होने से राज्य के संसदीय इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ेगा। पहले दिन सदन में छत्तीसगढ़ विजन 2047 पर विशेष चर्चा होगी, जिसमें मुख्य रूप से सत्तापक्ष के विधायक भाग लेंगे। कांग्रेस विधायकों ने पहले दिन की कार्यवाही का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है, जिससे इस दिन प्रश्नकाल नहीं होगा। 15 दिसंबर…

Read More

रायपुर। स्टेट जीएसटी की टीम ने बिलासपुर में तीन बड़े कोल कारोबारियों महावीर कोल वाशरी, फिल कोल और पारस कोल एंड बेनिफिकेशन के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच में कारोबारियों द्वारा कुल 27 करोड़ रुपये की जीएसटी राशि सरेंडर किए जाने की जानकारी सामने आई है। इनमें महावीर कोल वाशरी द्वारा 10 करोड़ रुपये का सरेंडर किया गया है। उल्लेखनीय है कि महावीर कोल वाशरी का संबंध अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के ससुराल पक्ष से बताया जा रहा है। स्टेट जीएसटी विभाग के अधिकारियों के अनुसार संबंधित कारोबारियों के परिसरों पर जांच की कार्रवाई अभी जारी है। लेनदेन,…

Read More

भोपाल। अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र की भीम नगर झुग्गी बस्ती में जेल से हाल ही में छूटकर आए एक नाबालिग बदमाश सहित दो आरोपियों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई तथा फुटेज शनिवार को सामने आया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीड़ित दानिश खान पुत्र असलम खान (22) निवासी भीम नगर निजी काम करता है। मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह मोहल्ले में खड़ा था। इसी दौरान मोहल्ले का ही शिवम अपने नाबालिग साथी के…

Read More

इंदौर। इंदौर पुलिस ने 100 से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित कुख्यात चोर अब्दुल रशीद उर्फ तलवार सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी महाराष्ट्र के अकोला से एसआईआर फॉर्म भरने इंदौर आया था, लेकिन यहां चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 7.50 लाख रुपये का चोरी का माल बरामद किया है, जिसमें सोने-चांदी के आभूषण एवं 50 हजार रुपये कीमत की चोरी की बाइक शामिल है। जोन-3 के डीसीपी राजेश व्यास ने बताया कि पलासिया थाना पुलिस की टीम ने आरोपी को पकड़ा। आरोपी पर इंदौर एवं महाराष्ट्र…

Read More

रायगढ़। राज्य सरकार द्वारा संपत्तियों के बाजार मूल्य निर्धारण से संबंधित नई गाइडलाइन दरें लागू कर दी गई हैं। इन नई दरों के तहत नगरीय क्षेत्रों में भूमि की दरों में चली आ रही विसंगतियों को दूर करते हुए उन्हें एकरूप किया गया है। अलग-अलग दरों की जटिल कंडिकाओं को घटाकर सरल बनाया गया है। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में भी लंबे समय से एक ही मुख्य मार्ग से लगे गांवों के बीच भूमि दरों में भारी अंतर था, जिसे नई गाइडलाइन दरों में तार्किक रूप से समाप्त कर समान किया गया है। जिला पंजीयक रायगढ़ ने बताया कि जिले…

Read More

रायपुर। सिलतरा चौकी क्षेत्र स्थित एक मोबाइल दुकान से लाखों रुपये के फोन चोरी करने वाले दो अंतरराज्यीय आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 18 मोबाइल फोन एवं एक की-पैड मोबाइल बरामद किया गया, जिनकी कुल कीमत तीन लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपी भगतराम डोंगरी उर्फ रवि पुत्र सोलोमन डोंगरी (ग्राम पुकी, थाना कोरापुट, ओडिशा) एवं मुशीर खान पुत्र सलीम खान (ओसवाल नगरी, 90 फीट रोड, नाला सुपारा ईस्ट, थाना तुलिंज, महाराष्ट्र) हैं। दोनों पहले भी चोरी एवं नकबजनी के मामलों में जेल जा चुके हैं तथा खमतराई क्षेत्र…

Read More

बिलासपुर। जिले में 3 बड़े कोल कारोबारी महावीर कोल वाशरी, फिल कोल, पारस कोल एंड बेनिफिकेशन के 11 ठिकानों पर स्टेट GST की टीम ने रेड मारी है। स्टेट जीएसटी के सचिव मुकेश बंसल के निर्देश पर रायपुर की टीम ऑफिस, घर, प्लांट, वाशरी समेत कुल 11 ठिकानों पर पहुंची। 12 दिसंबर की सुबह से देर रात तक टीम तीनों कारोबारियों के लेनदेन और आय का रिकॉर्ड खंगालते रहे। जांच के बाद महावीर कोलवाशरी ने 10 करोड़ रुपए सरेंडर किया है। बाकी दो कारोबारियों के यहां जांच चल रही है, कार्रवाई आज भी जारी है। बता दें महावीर कोलवाशरी एक्ट्रेस…

Read More

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जान का खतरा होने का इनपुट मिला है। केंद्रीय गृह मंत्रालय को इस संबंध में खुफिया जानकारी प्राप्त होने के बाद शुक्रवार देर रात भोपाल और दिल्ली स्थित उनके आवासों की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। भोपाल में 74 बंगला क्षेत्र स्थित बी-8 आवास के चारों ओर अतिरिक्त बैरिकेडिंग की गई है और पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। वहीं, दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी पत्र में उल्लेख…

Read More

बस्तर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह संभाग स्तरीय बस्तर ओलिंपिक के समापन समारोह में हर घर रोशन प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया। शाह ने कहा कि 31 मार्च 2026 को देश नक्सल मुक्त होगा। नक्सलवादी इस क्षेत्र के विकास पर नाग बनकर फन फैलाए बैठे थे। इससे बस्तर का विकास रुका था। शाह ने कहा कि अगले 5 साल में हम बस्तर को देश का सबसे विकसित आदिवासी संभाग बनाएंगे। बस्तर के लोगों को घर-घर बिजली मिलेगी। हर घर में पानी पहुंचाने का काम किया जाएगा। विकसित बस्तर की संस्कृति दुनिया भर में सबसे खूबसूरत है। Read Also-  जख्मों से जज्बे तक:…

Read More