कोलकाता। महान फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी के स्वागत के लिए शनिवार को कोलकाता का साल्ट लेक स्टेडियम उत्सव का गवाह बनने वाला था, लेकिन कुप्रबंधन और अव्यवस्था ने इस ऐतिहासिक मौके को अराजकता में बदल दिया। भारी अफरा-तफरी के चलते हालात इतने बिगड़ गए कि यह मामला कानून-व्यवस्था की चुनौती बन गया। पुलिस ने कार्यक्रम के मुख्य आयोजक शताद्रु दत्ता को कथित कुप्रबंधन के आरोप में हिरासत में ले लिया, जबकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश देते हुए मेस्सी को देखने से वंचित रह गए प्रशंसकों से माफी मांगी। फुटबॉल प्रेमियों के लिए यह…
Author: admin
बीजापुर। जिले के छोटे से गांव छोटे तुमदार (भैरमगढ़) के 27 वर्षीय किशन कुमार हपका ने साबित कर दिया है कि सच्चा खिलाड़ी परिस्थितियों से नहीं, अपने हौसले से पहचाना जाता है। कभी डीआरजी का जाबाज जवान रहे किशन को वर्ष 18 जुलाई 2024 में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट की चपेट में आकर अपना एक पैर खोना पड़ा था। हादसा इतना बड़ा था कि कोई भी सामान्य इंसान हार मान ले, लेकिन किशन की सोच ने उनके लिए नया रास्ता तैयार कर दिया। उसने बस्तर ओलंपिक में तीरंदाजी खेल में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का फैसला किया।…
नेशनल डेस्क। चुनाव आयोग (EC) ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के पहले फेज के बाद निर्वाचन क्षेत्रवार आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, राज्य में 58 लाख से ज्यादा नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए हैं। सीएम ममता बनर्जी के भवानीपुर सीट से 44,787 वोटरों के नाम हटाए गए हैं। यहां जनवरी 2025 की लिस्ट में 1,61,509 वोटर्स थे। भाजपा के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी की नंदीग्राम सीट से 10,599 नाम हटाए गए। यहां SIR से पहले 2,78,212 वोटर थे। जिलावार आंकड़ों में साउथ 24 परगना सबसे ऊपर रहा, जहां 8 लाख 16 हजार से ज्यादा वोटरों के…
सुकमा। जिले के जगरगुंडा इलाके में एम्बुलेंस की अनुपलब्धता के कारण एक युवक की मौत हो गई। इसके बाद शव को ले जाने के लिए भी एम्बुलेंस नहीं मिलने पर परिजन खाट पर शव ले जाने को मजबूर हुए। घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर स्थिति को उजागर कर दिया है। क्या है पूरा मामला जगरगुंडा क्षेत्र में रहने वाले युवक बारसे रामेश्वरम (40) की तबीयत खराब थी। उसके हाथ-पैर में सूजन और पेट दर्द की शिकायत थी। पहले उसका इलाज जगरगुंडा अस्पताल में कराया गया था, लेकिन बाद में घर पर अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। परिजनों ने एम्बुलेंस के…
कवर्धा। पुलिस ने लापता नवविवाहिता की लाश घर के सेप्टिक टैंक में मिलने के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बांधाटोला गांव के एक मकान की सेप्टिक टैंक से युवती की लाश बरामद करने के बाद पंचनामा कर डीएनए टेस्ट कराया। शव की पहचान लापता कामिनी निषाद के रूप में रूप में हुई। मौत का कारण कीटनाशक पीना और गला घोटकर हत्या करना सामने आया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतिका के प्रेमी भोजराज पटेल के पिता जहल पटेल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।…
स्पोर्ट्स डेस्क। अगले साल होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप जियोस्टार पर ही प्रसारित होगा। ICC और ब्रॉडकास्टर जियोस्टार ने शुक्रवार को जारी संयुक्त बयान में कहा कि जियोस्टार भारत में ICC का आधिकारिक मीडिया राइट्स पार्टनर बना हुआ है। काउंसिल ने यह भी बताया कि जियोस्टार के समझौते से पीछे हटने संबंधी मीडिया रिपोर्ट्स गलत हैं। बयान में आगे कहा गया कि भारतीय फैंस को आगामी ICC इवेंट्स की बिना रुके, वर्ल्ड-क्लास कवरेज देने पर फोकस है। इसमें आगामी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप भी शामिल है। दोनों संस्थाओं ने बताया कि टूर्नामेंट की तैयारियां योजना के अनुसार आगे बढ़ रही…
नेशनल डेस्क। देश के अधिकांश हिस्सों में सर्दी ने अब जोर पकड़ लिया है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश और बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों तक साफ दिखाई देने लगा है। ठंडी हवाओं और घने कोहरे के कारण तापमान लगातार गिर रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD Weather Forecast) ने इसे देखते हुए कई राज्यों में शीतलहर (Cold Wave Alert) की चेतावनी जारी की है। IMD के अनुसार, 13 दिसंबर को कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ में शीतलहर जैसी स्थिति बनी रह सकती है। वहीं 13 से 15 दिसंबर के बीच उत्तर प्रदेश के कई इलाकों…
रायपुर। धान खरीदी प्रक्रिया को और अधिक सरल एवं किसान-अनुकूल बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब तूहर टोकन ऐप को 24×7 उपलब्ध करा दिया गया है। इसके तहत अब टोकन काटने के लिए किसी निर्धारित समय की बाध्यता नहीं रहेगी और किसान दिन-रात किसी भी समय टोकन बुक कर सकेंगे। सरकार के इस निर्णय से टोकन कटाने के दौरान होने वाली भीड़ और तकनीकी दबाव की समस्या से किसानों को राहत मिलेगी। इसके अनुसार किसान 13 जनवरी तक आगामी 20 दिनों के लिए टोकन प्राप्त…
दुर्ग। जिले के भिलाई शहर में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जब चंद्रा–मौर्या टॉकीज के समीप सड़क किनारे पड़े एक बोरे से अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। बोरे से तेज दुर्गंध आने पर सुबह गुजर रहे राहगीरों को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। यह घटना सुपेला थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और बोरे को खोलकर देखा, जिसमें एक महिला का शव मिला। पुलिस के अनुसार शव करीब तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतका की पहचान फिलहाल नहीं…
दुर्ग। जिले के कल्याण कॉलेज के प्रिंसिपल को जूते की माला पहनाने का प्रयास करने वाले NSUI नेता को पुलिस ढूंढ रही है। दरअसल 9 दिसंबर को NSUI नेताओं ने प्राचार्य पर महिला कर्मचारियों को गाली देने का आरोप लगाते हुए उनके ऑफिस में बलपूर्वक घुसकर हंगामा किया और उनसे माफी की मांग की। इस दौरान भिलाई नगर विधायक प्रतिनिधि आकाश कनौजिया ने प्रिंसिपल डॉ. विनय शर्मा पर पर्चे फेंके और टेबल पर रखे नेम प्लेट पर स्याही पोती। इस दौरान आकाश लगातार प्राचार्य को जलील करता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस को आकाश ने कहा कि NSUI की यही…
