भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के इमरजेंसी एंड ट्रॉमा विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रश्मि वर्मा ने गुरुवार रात घर पर खुद को बेहोशी की दवा का इंजेक्शन लगा लिया। इससे उनकी पल्स रेट और हार्टबीट तेजी से गिरने लगीं। उनके पति डॉ. रतन (ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ) ने रात साढ़े दस बजे उन्हें बेहोशी की हालत में एम्स इमरजेंसी लाकर भर्ती कराया। साथी डॉक्टरों ने तत्काल सीपीआर देकर उन्हें रिवाइव किया। वर्तमान में डॉ. रश्मि की हालत क्रिटिकल बनी हुई है तथा वे मेन आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। प्रबंधन के अनुसार, डॉ. रश्मि गुरुवार शाम ड्यूटी पूरी…
Author: admin
भोपाल। लालघाटी चौराहे पर फ्लाईओवर के नीचे सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए एसीपी (एल्युमिनियम कंपोजिट पैनल) में शुक्रवार को आग लग गई। ब्रिज पर लगी लाइट और नीचे पड़े कचरे के कारण आग तेजी से फैलकर भीषण हो गई। घटना के बाद कई मिनटों तक ट्रैफिक प्रभावित रहा। जानकारी मिलते ही बैरागढ़ से दो और फतेहगढ़ फायर स्टेशन से एक दमकल मौके पर पहुंची। बैरागढ़ स्टेशन के फायर फाइटर मुबारिक अहमद ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। फ्लाईओवर के नीचे सौंदर्यीकरण में उपयोग किए गए प्लाइवुड और अन्य सामग्री पहले धधकी, इसके बाद…
इंदौर। देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर लगातार तीसरे दिन उड़ान सेवाएं बाधित रहीं। शुक्रवार को इंडिगो एयरलाइंस ने 10 उड़ानें रद्द करने की घोषणा की। हालांकि यह संख्या पिछले दो दिनों की तुलना में कम है, लेकिन जिन यात्रियों की उड़ानें रद्द हुई हैं, उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों का कहना है कि जिन रूटों पर उड़ानें पिछले कुछ दिनों से निरस्त हैं, वे अगले एक से दो सप्ताह तक प्रभावित रह सकती हैं। इसकी मुख्य वजह ऑपरेशनल शेड्यूल में बदलाव और विमान उपलब्धता की समस्या बताई जा रही है। उधर, भोपाल एयरपोर्ट प्रबंधन ने जानकारी…
नेशनल डेस्क। चुनाव आयोग द्वारा भारत के निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को कहा कि 9 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया करवाई जा रही है। आयोग छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में SIR करा रहा है। अब चुनाव आयोग ने प्रमुख राज्यों में मतदाता सूचियों के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) के लिए विशेष रोल पर्यवेक्षकों की तैनाती की है। SRO को लेकर अहम जानकारी 1. भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, गुजरात,…
Ekadashi 2026 List: एकादशी को ग्यारस के नाम से भी जाना जाता है। ये व्रत हर महीने की ग्यारहवीं तिथि को पड़ता है। इस तरह से एक महीने में दो एकादशी तिथि होती हैं और पूरे साल में 24 या 25। इस दिन श्रद्धालु उपवास रखते हैं और भगवान विष्णु की विधि विधान पूजा करते हैं। पद्म पुराण के अनुसार स्वयं महादेव ने नारद जी से कहा था कि एकादशी महान पुण्य देने वाली होती है। कहते हैं जो मनुष्य एकादशी का व्रत रखता है उसे भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। चलिए आपको…
डेनमार्क की दवा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने आखिरकार भारत में अपनी बहुप्रतीक्षित डायबिटीज की दवा ओज़ेम्पिक लॉन्च कर दी है। इसकी 0.25 मिलीग्राम की शुरुआती खुराक की कीमत ₹2,200 प्रति सप्ताह रखी गई है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी देश में इस इंजेक्शन 0.25 मिलीग्राम, 0.5 मिलीग्राम और 1 मिलीग्राम की खुराक की में बेचेगी। गौरतलब है कि ओजेम्पिक टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए एक इंजेक्शन है और इसे सप्ताह में एक बार ही लेना होगा। भारत में ओज़ेम्पिक की कीमतें टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए इस साप्ताहिक इंजेक्शन को 2017 में अमेरिकी…
महासमुंद। छत्तीसगढ़ पुलिस बल आरक्षक संवर्ग भर्ती परीक्षा 2023-24 की 9 दिसंबर 2025 को प्रकाशित अंतिम चयन सूची में जिला महासमुंद के लिए चयनित सभी आरक्षक (जीडी), आरक्षक (चालक) तथा आरक्षक (ट्रेड-मोची/डीआर) अभ्यर्थियों के लिए पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह ने दस्तावेज सत्यापन एवं चरित्र सत्यापन की तिथियां घोषित कर दी हैं। सभी चयनित अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेजों के साथ तीन-तीन छायाप्रतियां, छह पासपोर्ट साइज फोटो तथा तीन प्रतियों में भरा हुआ अनुप्रमाणन फार्म (पृष्ठ-5 पर पहचान पत्र सक्षम अधिकारी से सत्यापित) लेकर पुलिस कार्यालय महासमुंद की स्थापना शाखा में उपस्थित होना अनिवार्य है। वर्गवार दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम इस प्रकार है:…
शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र में स्कूल से लौटते समय शिक्षक की गोली मारकर हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शिवपुरी पुलिस ने 11 दिन के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करते हुए वारदात की पूरी साजिश उजागर कर दी है। पुलिस ने एक हत्यारोपी प्राण सिंह यादव को दबोच लिया। आरोपी ने पूछताछ में वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने शिक्षक कल्याण लोधी की हत्या 50 हजार रुपये की सुपारी लेकर की थी। हत्या के पीछे कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है…
आशीष पदमवार. सुकमा। जिले में शुक्रवार को 10 माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। इनमें 6 महिला माओवादी भी शामिल हैं, जिनपर 33 लाख रुपए का इनाम घोषित है। नक्सलियों के आत्मसमर्पण के दौरान पुलिस अधिकारी और समाज प्रमुख मौजूद रहें। Read Also- खौफनाक वारदात: गर्भवती पत्नी की सब्बल मारकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में PLGA बटालियन नंबर 1 के प्लाटून कमांडर (CyPCM रैंक), दरबा डिवीजन के 2 एरिया कमेटी सदस्य (ACM), PLGA मिलिट्री प्लाटून नंबर 31 के 1 PPCM सदस्य, PLGA मिलिट्री प्लाटून नंबर 26 के 1 PPCM सदस्य, गोल्लापल्ली LOS के 2…
बिलासपुर। जिले में कोनी क्षेत्र के ग्राम लोफंदी में एक युवक ने तीन बच्चों के सामने अपनी आठ महीने की गर्भवती पत्नी की सब्बल से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित वहां से भाग निकला और पुणे जाने की फिराक में था। पुलिस ने गांव के बाहर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। कोनी टीआई भावेश शेंडे ने बताया कि तखतपुर क्षेत्र के ग्राम खपरी निवासी जितेंद्र केंवट (33) रोजी-मजदूरी करता है। उसकी शादी लोफंदी निवासी पुसउ केंवट की बेटी संतोषी (28) से 2016 में हुई…
