रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने प्राप्त जनशिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन 9 क्षेत्र के साडू–उरकुरा विधानसभा मार्ग पर डेकथलान के पास सड़क किनारे स्थित खिसके हुए चेम्बर की मरम्मत की गई। निर्देश मिलते ही जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर और कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव ने टीम को मौके पर भेजा। टीम ने मौके की स्थिति का निरीक्षण कर जनहित और जनजीवन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चेम्बर को तुरंत व्यवस्थित रूप से ठीक कराया। नगर निगम रायपुर द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायत का समाधान कर दिया…
Author: admin
सुकमा। छत्तीसगढ़ सीमा से सटे आंध्र प्रदेश के मारेडमिल्ली घाट में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक निजी ट्रैवल्स की बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को चिंतूर अस्पताल भेजा जा रहा है। जानकारी के अनुसार बस अरुकु से रायलसीमा चित्तूर की ओर जा रही थी। मारेडमिल्ली घाट में पहुंचते ही चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन खाई में जा गिरा। बस में कई महिलाएं भी सवार थीं, हालांकि मृतकों में महिलाओं और पुरुषों…
रायपुर। भाजपा कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में आज संगठन की महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की जा रही हैं। राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करेंगे। बैठक का पहला सत्र भाजपा महामंत्रियों के साथ होगा, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद प्रदेशभर के नेताओं के साथ विस्तृत बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में सांसद, विधायक और सभी जिलाध्यक्ष मौजूद रहेंगे। सूत्रों के अनुसार बैठक में एसआईआर और संगठन विस्तार जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। पार्टी आगामी कार्यक्रमों और संगठन संरचना को मजबूत करने की रणनीति पर भी विचार करेगी।
रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज 12 दिसंबर की रात करीब 10 बजे दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचेंगे। माना एयरपोर्ट से वे सीधे मेफेयर रिसोर्ट जाएंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे। शनिवार दोपहर 1:30 बजे शाह रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। 2:45 बजे जगदलपुर पहुंचकर 4:45 बजे तक बस्तर ओलंपिक 2025 के समापन समारोह में शामिल रहेंगे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद वे जगदलपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
बिलासपुर। बिलासपुर रेल हादसे के मामले में रेलवे बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर के डीआरएम सहित दो वरिष्ठ अधिकारियों को हटा दिया है। यह कदम कमीशन ऑफ रेलवे सेफ्टी (CRS) की प्रारंभिक रिपोर्ट सामने आने के बाद उठाया गया है। उल्लेखनीय है कि 4 नवंबर को बिलासपुर के पास लाल खदान क्षेत्र में खड़ी मालगाड़ी से मेमू लोकल के टकरा जाने से बड़ा हादसा हुआ था। दुर्घटना में लोको पायलट विद्यासागर सहित कुल 11 लोगों की मौत हो गई थी। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में इस दुर्घटना की मुख्य वजह “ट्रेन संचालन में खामी” (Error in Train Operation) को…
नई दिल्ली। लोकसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान गुरुवार को राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडे ने खैरागढ़ स्थित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया। सांसद पांडे ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय कला एवं संगीत की अनूठी पहचान रखता है तथा इसे उसके योगदान के अनुरूप सम्मान प्राप्त होना चाहिए। उन्होंने बताया कि इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय एशिया का प्रथम शास्त्रीय संगीत विश्वविद्यालय है, जहां कथक, भरतनाट्यम, लोक संगीत सहित…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच सोमवार को फोन पर हुई बातचीत में भारत–अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग में हो रही निरंतर मजबूती पर संतोष व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने बातचीत से जुड़ी जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर बताया कि उनकी ट्रंप के साथ बातचीत गर्मजोशीपूर्ण और सकारात्मक रही। उन्होंने कहा कि चर्चा के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की उपलब्धियों पर बात की और क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों पर विचार-विमर्श किया। दोनों…
बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में 7 नवंबर को तिफरा के होटल ग्रैंड लोटस के पीछे झाड़ियों में मिले अधजले शव के रहस्य से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के सेमिया नेवारी निवासी गोपाल कोल (26 वर्ष) के रूप में हुई। हत्या के दोनों आरोपी अरुण दास मानिकपुरी (30) और धनेश लोधी उर्फ राजू (34) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तकनीकी साक्ष्य, टावर डंप विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने मामले का सफल अनावरण किया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि घटना की रात…
बिलासपुर। राज्य की न्यायधानी कहलाने वाले बिलासपुर जिले में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। एसपी रजनीश सिंह ने कार्यालय से तबादले और नई पोस्टिंग के आदेश जारी किए, जिसके बाद पुलिस महकमे में हलचल बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार, थानों के प्रभारियों को भी इस बदलाव की पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। जारी आदेश के अनुसार जिन थानों में तबादले किए गए हैं, उनमें रतनपुर, सिरगिट्टी, तोरवा, चकरभाठा, मस्तूरी और बिल्हा शामिल हैं। इसके साथ ही एसपी ने एसीसीयू के प्रभारी को भी बदल दिया है। वहीं, रक्षित केंद्र में पदस्थ दो निरीक्षकों…
रायपुर। 12 दिसंबर को राजीव भवन में कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में भूपेश बघेल, दीपक बैज सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। बैठक में धान खरीदी में अव्यवस्था, बिजली बिल, गाइडलाइन दरें, कानून व्यवस्था और आदिवासी अत्याचार जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इन विषयों को लेकर विधानसभा में सरकार को घेरने की रणनीति तय होगी। सदन में जोरदार हंगामे की संभावना भी जताई जा रही है। विपक्ष मोदी की गारंटी को लेकर भी सरकार पर तीखे सवाल उठाने की तैयारी में…
