मुंगेली। जिले के जरहागांव थाना प्रभारी की सड़क हादसे में मौत हो गई है। थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा साथियों के साथ राजस्थान–दिल्ली घुमने गए थे। इस दौरान ट्रक एक्सीडेंट में उनकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक हादसा राजस्थान के भरतपुर जिले में हुआ है। जरहागांव थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा साथियों के साथ निजी यात्रा पर थे। हादसे में मौके पर ही मौत की पुष्टि हुई है। मुंगेली एसपी भोजराम पटेल ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस महकमे में शोक की लहर है। पार्थिव देह को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी की जा रही है।

Share.

Comments are closed.