सरगुजा। जिले के धौरपुर इलाके से एक बेहद ही दुखद घटना सामने आई है। जहां गर्भपात की दवा खाने के बाद एक युवती की मौत हो गई। हैरान करने वाली बात यह है कि गर्भपात की दवा उसके ही मंगेतर ने ने खिलाई थी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।

 

जानकारी के अनुसार धौरपुर की रहने वाली युवती की शादी उसी इलाके के निवासी अमर अगरिया से तय हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों परिवार एक साथ भाई-बहन की शादी करने की तैयारी में थे और इसी बीच युवती और उसके मंगेतर के बीच नजदीकियां बढ़ीं।इसी दौरान युवती गर्भवती हो गई।

 

आरोप है कि जब गर्भावस्था की जानकारी सामने आई तो मंगेतर अमर अगरिया ने युवती को गर्भपात की दवा खिला दी। दवा सेवन के कुछ समय बाद ही युवती की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने हालत गंभीर होते देख उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

इधर युवती के परिजनों का कहना है कि उन्हें इस पूरे मामले की पहले कोई जानकारी नहीं थी। तबीयत बिगड़ने के बाद युवती ने खुद परिजनों को अपनी गर्भावस्था और दवा खिलाए जाने की बात बताई। वहीँ घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जाँच कर रही है .

 

Share.

Comments are closed.