कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के रानी डोंगरी गांव में आज एक बड़ा हादसा हो गया। करीब 10 दिन पहले ग्रामीणों द्वारा आपसी सहयोग से बनाए गए अस्थायी पुल से गुजरते समय धान से भरा एक ट्रैक्टर अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया। हादसे में ट्रैक्टर में सवार दो ग्रामीण घायल हो गए, जबकि अन्य लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे।

 

हादसे के कारण ट्रैक्टर में भरी किसान की धान पूरी तरह पानी में गिर गई, जिससे किसान को भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में पक्के पुल की लंबे समय से मांग की जा रही है, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के चलते मजबूरी में अस्थायी पुल का निर्माण किया गया था।

 

घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा। सौभाग्य से किसी की जान नहीं गई, लेकिन किसान की मेहनत से उगाई गई धान के भीग जाने से उसे आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है।

Share.

Comments are closed.