रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन आज सदन में कई अहम विषयों पर चर्चा होगी। प्रश्नकाल के दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव, मंत्री टंकराम वर्मा के विभागों पर प्रश्न पूछे जायेंगे। जिस पर मंत्री दयालदास बघेल, राजेश अग्रवाल, श्यामबिहारी जायसवाल भी जवाब देंगे।

वहीं ध्यानाकर्षण में औद्योगिक इकाइयों में अव्यवस्था का मुद्दा गूंजेगा। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, अजय चंद्राकर ने ध्यानाकर्षण लगाया है। सिहावा में 18 शाला भवनों की जर्जर स्थिति पर कांग्रेस विधायक अंबिका मरकाम मुद्दा उठाएंगी। वहीं प्रथम अनुपूरक बजट पर सदन में आज चर्चा होगी।

 

Share.

Comments are closed.