हरदा। मध्यप्रदेश के हरदा जिले में 6 साल की मासूम से दरिंदगी का मामला सामने आया है। दरिंदे चाचा-भतीजे ने मासूम को चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने घर ले जाकर मुंह काला किया। मामले में पुलिस ने चाचा भतीजा दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Read Also- रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग युवक से मारपीट का वीडियो वायरल, जीआरपी आरक्षक निलंबित
दोनों आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि आरोपी चाचा ने मासूम को चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने घर लेकर गया जहां भतीजे साथ मिलकर दोनों ने दरिंदगी की। गांव के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है। मामला थाना छीपाबड़ के अंतर्गत आने वाले एक गांव का है, दोनों आरोपी मासूम के पड़ोसी और सामाजिक रिश्तेदार बताए गए है।
Read Also- बदमाशों के हौसले बुलंद, देर रात दो कारों में लगाई आग, पूरी वारदात CCTV में कैद
घटना से पूरे इलाके में गुस्सा और आक्रोश
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मासूम का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपियों को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। घटना से पूरे इलाके में गुस्सा और आक्रोश है। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि आरोपियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

