रायपुर।  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार सुबह रायपुर से बिलासपुर के अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट पर प्रस्थान से पहले उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राज्य का सौभाग्य है कि समारोह में देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। राज्यपाल के भी कार्यक्रम में शामिल होने से समारोह और गरिमामय होगा।

बीजापुर में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ का ज़िक्र करते हुए मुख्यमंत्री साय भावुक नजर आए। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रहे हैं और नक्सलवाद के विरुद्ध मजबूती से लड़ रहे हैं।

 

Read Also-   केंद्र सरकार ने संचार साथी एप का स्मार्ट फोन से प्री-इंस्टॉलेशन पर रोक, जाने क्या है वजह!

 

उन्होंने कहा, इस ऑपरेशन में DRG के तीन वीर जवान शहीद हुए हैं। हम उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके साहस को सलाम करते हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति मिले।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल की है और बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए हैं।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी शहीद जवानों को नमन किया। उन्होंने कहा कि बीजापुर के ऑपरेशन में 16 नक्सली ढेर किए गए हैं।

साव ने कहा, हमने अपने तीन बहादुर जवानों को खोया है। नक्सलियों की यह कायराना हरकत है, लेकिन हम उनके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। जवानों ने क्षेत्र में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक जवाब दिया है।

Share.

Comments are closed.