नई दिल्ली। नए वर्ष से मात्र पांच दिन पूर्व सोने ने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। वायदा बाजार में 24 कैरेट सोना 2153 रुपये उछलकर 1,40,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। इतिहास में पहली बार सोने की कीमत 1.40 लाख रुपये के पार गई है।

एमसीएक्स पर रात 9:08 बजे अचानक उछाल आया तथा कीमत 1.56 प्रतिशत यानी 2153 रुपये बढ़कर 1,40,250 रुपये पर ट्रेड करने लगी। यह इसका उच्चतम स्तर रहा, जबकि निम्नतम स्तर 1,38,574 रुपये दर्ज किया गया।

Share.

Comments are closed.