रायपुर। राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटना थमने का नाम ही नहीं ले रही। आए दिन चाकूबाजी से राजधानी अपराध का गढ़ बन रहा है। ताजा मामला रायपुर के कचना इलाके से आया है। जहां दो दोस्तों के बीच शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद एक तैश में आकर दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

 

मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार (23 दिसंबर) रात एक बजे खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना स्थित साहू दूध डेयरी की है। मृतक का नाम दुर्गेश धृतलहरे और आरोपी का नाम सन्नी साहू बताया जा रहा है। आरोपी सन्नी साहू को मेकाहारा से पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी से पूछताछ कर रही है।

 

सन्नी ने पुलिस की पूछताछ में बताया, कि शराब पीने के दौरान पैसे–शराब को लेकर दुर्गेश से बहस हो गई थी। बहस के दौरान मारपीट शुरू हुई तो उसने चाकू और रॉड मार दी। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। पूरे मामले का खुलासा रायपुर पुलिस के अधिकारी जल्द करेंगे।

 

Share.

Comments are closed.