पटना। इंडिगो के ऑपरेशनल संकट से पटना, गया और दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्रियों की भारी मुश्किलें बढ़ गई हैं। पिछले तीन दिनों में पटना से इंडिगो की 56 जोड़ी उड़ानें रद्द होने से करीब 3000 यात्री प्रभावित हुए। शनिवार को भी कोलकाता व दिल्ली जाने वाली कई फ्लाइट्स रद्द होने से यात्रियों ने काउंटर पर हंगामा किया।
नेटवर्क कनेक्टिविटी और क्रू की कमी को इसका प्रमुख कारण बताया जा रहा है। कंपनी ने 15 प्रतिशत नेटवर्क बहाल करने का दावा किया है, लेकिन रद्दीकरण जारी है।
किराया आसमान छू रहा है। पटना-मुंबई का हवाई किराया 89,000 to 90,000 रुपये तथा पटना-दिल्ली का 40 हजार रुपये तक पहुंच गया, जो पटना से अमेरिका जाने के किराए (लगभग 41 हजार रुपये) से दोगुना है।
शादी, क्रिसमस और न्यू ईयर के पीक सीजन में यह संकट यात्रियों पर भारी पड़ रहा है। हवाई यात्रा प्रभावित होने से लोग ट्रेनों की ओर मुड़े हैं। रेलवे ने 8 स्पेशल ट्रेनें चलाईं तथा 37 ट्रेनों में116 अतिरिक्त कोच जोड़े हैं, फिर भी ट्रेनों में भारी भीड़ है। कई यात्री नौकरी जॉइनिंग और जरूरी कामों के लिए परेशान हैं।
Share.

Comments are closed.