स्पोर्ट्स डेस्क। आगामी आईपीएल 2026 से पहले टीमों ने रिटेन, रिलीज और ट्रेड लिस्ट का ऐलान कर दिया है। सबसे बड़ा बदलाव कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में हुआ है, जिन्होंने इतिहास के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर और 11 साल से टीम का हिस्सा रहे आंद्रे रसेल को रिलीज कर दिया।

पिछले साल मेगा ऑक्शन में KKR ने वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपए में खरीदा था, जबकि आंद्रे रसेल 12 करोड़ रुपए में रिटेन थे। इसके अलावा टीम ने मोइन अली, डिकॉक और गुरबाज जैसे बड़े खिलाड़ियों को भी रिलीज किया। मयंक मार्कंडेय को ट्रेड के जरिए लखनऊ सुपर जायंट्स भेजा गया। KKR के पास अब मिनी ऑक्शन के लिए सबसे ज्यादा 64.3 करोड़ रुपए बचे हैं।

Read Also-  बस्तर ओलंपिक का आयोजन 11 से 13 दिसंबर तक, सरेंडर नक्सली भी लेंगे हिस्सा, आएंगे केन्द्रीय गृहमंत्री शाह

अन्य टीमों की बड़ी खबरें:

  • चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): मथीश पथिराना, डेवोन कॉन्वे और रचिन रवींद्र को रिलीज किया। रवींद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ ट्रेड किया, जबकि RR के कप्तान संजू सैमसन को CSK में शामिल किया। CSK के पास 43.4 करोड़ रुपए बचे हैं।
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): 8 खिलाड़ियों को रिलीज किया। टीम के पास मिनी ऑक्शन के लिए 16.4 करोड़ रुपए हैं।
  • पंजाब और गुजरात: दोनों ने क्रमशः 5-5 खिलाड़ी रिलीज किए। पंजाब के पास 11.5 करोड़ और गुजरात के पास 12.9 करोड़ रुपए बचे हैं।
  • मुंबई इंडियंस: 8 खिलाड़ी रिलीज किए। शार्दूल ठाकुर, शेरफन रदरफोर्ड और मयंक मार्कंडेय को ट्रेड के जरिए जोड़ा। अर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ सुपर जायंट्स में भेजा। मुंबई के पास अब 2.75 करोड़ रुपए बचे हैं।
  • सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): 8 खिलाड़ी रिलीज किए और मोहम्मद शमी को लखनऊ सुपर जायंट्स में ट्रेड किया। SRH के पास 25.5 करोड़ रुपए बचे हैं।
  • दिल्ली कैपिटल्स: 6 खिलाड़ी रिलीज किए, डेनेवान फेरेरा को ट्रेड किया। दिल्ली के पास 21.8 करोड़ रुपए बचे हैं।
  • लखनऊ सुपर जायंट्स: 6 खिलाड़ियों को रिलीज किया और मोहम्मद शमी व अर्जुन तेंदुलकर को टीम में जोड़ा। शार्दूल ठाकुर को टीम से छोड़ा।
  • राजस्थान रॉयल्स (RR): 7 खिलाड़ियों को रिलीज किया। टीम के पास 16.05 करोड़ रुपए बचे हैं।

Share.

Comments are closed.