दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के निकट बेक्कर्सडाल टाउनशिप में रविवार को अंधाधुंध गोलीबारी हुई। इस हमले में 10 लोगों की मौत हो गई तथा 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार हमलावरों की पहचान एवं हमले की मंशा अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
गौटेंग प्रांत की पुलिस प्रवक्ता ब्रिगेडियर ब्रेंडा मुरिडिली ने बताया कि हमलावरों ने सड़क पर चलते लोगों पर पीछे से गोलियां बरसाईं। मृतकों की पहचान का विवरण अभी उपलब्ध नहीं है। कुछ लोगों को सड़क पर ही गोली मारी गई।
घटना बेक्कर्सडाल इलाके में एक बार के पास हुई, जो प्रमुख सोने की खदानों के निकट स्थित गरीब क्षेत्र है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर अवैध शराब बिक्री हो रही थी। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है तथा हमलावरों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया है।
यह इस महीने दक्षिण अफ्रीका में सामूहिक गोलीबारी की दूसरी बड़ी घटना है। इससे पूर्व 6 दिसंबर को प्रिटोरिया के निकट एक हॉस्टल में हमले में तीन वर्षीय बच्चे सहित 12 लोगों की मौत हुई थी।
Share.

Comments are closed.