लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विशेष गहन परीक्षण (SIR) की समय सीमा एक बार फिर बढ़ाए जाने की संभावना है। प्रदेश में अब भी करीब 2.75 करोड़ गणना प्रपत्र वापस नहीं आए हैं। चुनाव आयोग ने इसे गंभीरता से लिया है।

प्रदेश में कुल 15.44 करोड़ से अधिक मतदाता हैं। बीएलओ रिपोर्ट के अनुसार 17.7 प्रतिशत यानी लगभग पौने तीन करोड़ मतदाताओं के गणना फॉर्म जमा नहीं हुए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने चुनाव आयोग से SIR के लिए अतिरिक्त समय देने का अनुरोध करने का फैसला किया है।

चुनाव आयोग की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन 97.3 प्रतिशत पूरा हो चुका है तथा 80 प्रतिशत फॉर्म वापस आ चुके हैं। शेष फॉर्म जमा कराने के लिए सभी जिलाधिकारियों से रिपोर्ट तलब की गई है।

इससे पहले आयोग ने गणना फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर से बढ़ाकर 11 दिसंबर की थी, लेकिन लक्ष्य अभी दूर है।

Share.

Comments are closed.