रायपुर। सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक गद्दा फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। यह आगजनी फेज-2 स्थित अरविंद इंडस्ट्रीज में हुई, जहां आग की लपटों में फैक्ट्री का कच्चा माल और मशीनें जलकर नष्ट हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की पाँच गाड़ियाँ मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हैं। फैक्ट्री से उठता घना धुआं दूर तक दिखाई दे रहा है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

Share.

Comments are closed.