बस्तर। छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री केदार कश्यप की माता मनकी देवी कश्यप का निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से बस्तर अंचल सहित समूचे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। सामाजिक, राजनितिक और पारिवारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में गहरा शोक व्याप्त है।

मिली जानकारी के अनुसार, मनकी देवी कश्यप का अंत्येष्टि कार्यक्रम दिनांक 21 दिसंबर, दोपहर 12 बजे ग्राम भानपुरी फरसागुड़ा, बस्तर में संपन्न होगा। इससे पूर्व, सुबह 10 बजे तक उनके वर्तमान निवास भानपुरी फरसागुड़ा में अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे।

Share.

Comments are closed.