डोंगरगढ़। नववर्ष 2026 की शुरुआत डोंगरगढ़ धार्मिक आस्था और पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरी। साल के पहले दिन लोगों ने मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर नया साल शुरू किया। ऊपरी और निचले मां बम्लेश्वरी मंदिर में बुधवार तड़के से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर ट्रस्ट समिति के अनुमान के अनुसार, 1 जनवरी को करीब 70 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए।
31 दिसंबर की रात से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था, लेकिन 1 जनवरी को भीड़ चरम पर पहुंच गई। छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु निजी वाहनों, बसों और ट्रेनों से डोंगरगढ़ पहुंचे। ट्रस्ट का कहना है कि शनिवार और रविवार को दर्शनार्थियों की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना है।
Share.

Comments are closed.