रायपुर, 22 दिसंबर 2025। राजधानी रायपुर के उरला स्थित सतनाम चौक पर एक युवक की हत्या कर दी गई। विवाद जयंती समारोह में नाचने को लेकर हुआ, जो खूनी रूप ले लिया। मृतक की पहचान नीतिल खरे के रूप में हुई है।

हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है। मामला उरला थाना क्षेत्र का है। जांच जारी है।

Share.

Comments are closed.