दंतेवाड़ा। न्यायालयीन प्रकरण के संबंध में शुक्रवार 19 दिसंबर 2025 को सुकमा जिले के उप पुलिस अधीक्षक (DySP) तोमेश वर्मा जिला न्यायालय दंतेवाड़ा पहुंचे थे। इसी दौरान बाजार क्षेत्र में एक युवक और एक युवती ने अचानक उन पर चाकू से हमला कर दिया।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह हमला दुर्ग जिले की अदालत में चल रहे एक पुराने प्रकरण से जुड़ा हो सकता है। घटना में DySP तोमेश वर्मा घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर है।

घटना के बाद दंतेवाड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों हमलावरों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

 

Share.

Comments are closed.