गरियाबंद। जिले में एंटी-नक्सल ऑपरेशन के तहत सुरक्षा बलों को सफलता हाथ लगी है। संयुक्त ऑपरेशन में जवानों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों और गोला-बारूद के एक बड़े ‘डंप’ को बरामद किया है। इस बरामदगी में पुलिस बल से लूटी गई एक राइफल भी शामिल है।

 यह कार्रवाई जिला पुलिस बल की E-30 ऑपरेशन टीम और CRPF द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सुरक्षा बलों को यह जानकारी सरेंडर कर चुके नक्सलियों से पूछताछ के दौरान मिली थी। आत्मसमर्पित नक्सलियों द्वारा बताए गए गुप्त ठिकानों पर जब जवानों ने दबिश दी, तो भारी मात्रा में घातक सामग्री बरामद हुई।

 सुरक्षा बलों ने जिले के तीन संवेदनशील इलाकों में सर्चिंग ऑपरेशन चलाया- पीपरछेड़ी, कमारभौदी, मैनपुर के कुकरार जंगल में जहां से हथियारों और विस्फोट सामग्री बरामद की गई है।

 नक्सलियों ने जमीन के नीचे इन हथियारों को डंप कर रखा था

  • 01 लूटी गई राइफल (पूर्व में पुलिस बल से छीनी गई)
  • 01 देसी पिस्टल
  • 12 बोर के 31 राउंड कारतूस
  • 43 नग डेटोनेटर (विस्फोटक के लिए इस्तेमाल होने वाले)
  • बड़ी संख्या में कारतूस और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री.

 

Share.

Comments are closed.