बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में जवानों ने नक्सलियों के हमले की साजिश को नाकाम किया है। गंगालूर और भोपालपट्नम थाना क्षेत्र में जवानों और बीडीएस की टीम टीम ने दो IED को निष्क्रिय क्रिया है। इस मामले की पुष्टि एसपी ने की है।

बीजापुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कि डीआरजी बीजापुर एवं थाना गंगालूर की संयुक्त टीम मुनगा- पेद्दाकोरमा ओर क्षेत्र में अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान मुनगा रोड से कुछ दूरी पर पगडंडी मार्ग में माओवादियों द्वारा लगाया गया 10 किलोग्राम का IED बरामद किया गया। बीडीएस बीजापुर की टीम ने IED को मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट किया।

वहीं सुरक्षाबलों ने भोपालपट्नम थाना क्षेत्र के कांडलापर्ती गांव में सर्चिंग के दौरान 5 किलो IED बम बरामद कर सुरक्षित निष्क्रिय किया। इसके अलावा माओवादियों का एक डम्प बरामद किया गया। डम्प से निम्नलिखित सामग्री बरामद हुई—

  1. पटाखे/सुतली बम – 20 नग
  2. वायरलेस सेट की बैटरी
  3. मोबाइल बैटरी एवं चार्जर
  4. कार्डेक्स वायर एवं प्रेशर स्विच
  5. माओवादी वर्दी एवं अन्य सामग्री
  6. बिजली का तार
  7. विभिन्न टूल्स
  8. तिरपाल
  9. माओवादी दस्तावेज एवं अन्य माओवादी सामग्री

 

Share.

Comments are closed.