कांग्रेस पार्टी की ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ महारैली के लिए रामलीला मैदान में विभिन्न राज्यों से पार्टी कार्यकर्ता मौजूद हैं। सुबह से ही कार्यकर्ता मैदान के अंदर और बाहर बड़ी संख्या में मौजूद हैं। वहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद हैं।

राहुल गांधी ने कहा उनके (भाजपा) पास सत्ता है, वे वोट चोरी करते हैं, चुनाव के समय वे 10 हजार रुपये देते हैं। उनके चुनाव आयुक्त हैं ज्ञानेश कुमार, डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी। तीनों भाजपा सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इनके लिए कानून बदला, नया कानून लेकर आए और कहा कि चुनाव आयुक्त कुछ भी करे उन पर एक्शन नहीं लिया जा सकता, उन पर कार्रवाई नहीं हो सकती। हम इस कानून को बदलेंगे और आपके खिलाफ एक्शन लेंगे क्योंकि हम सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे हैं और आप असत्य के साथ खड़े हो।

राहुल ने मोहन भागवत पर बोला हमला

राहुल गांधी ने कहा कि जब मैं यहां आ रहा था तो मुझे बताया गया कि अंडमान निकोबार में मोहन भागवत ने एक बयान दिया है। गांधीजी कहते थे कि सत्य सबसे जरूरी चीज है, हमारे धर्म में सत्य को सबसे जरूरी माना जाता है। लेकिन मोहन भागवत का बयान सुनिए- ‘विश्व सत्य को नही, शक्ति को देखता है, जिसके पास शक्ति है उसे माना जाता है।’ यह मोहन भागवत की सोच है, यह आरएसएस की विचारधारा है।

 

 

Share.

Comments are closed.