दुर्ग। कोतवाली थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर में सोमवार शाम काली मंदिर प्रांगण में आयोजित सामाजिक बैठक के दौरान समझाइश पर भड़की महिलाओं ने टॉयलेट क्लीनर फेंक दिया और नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। इसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने संजोग सूर्या, उनकी बेटी दीक्षा सूर्या, सहेली पलक ठाकुर, भूरी उर्फ आइशा कास्या तथा दो नाबालिग लड़कियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

प्रार्थी हरिशंकर मनहरे (45) ने शिकायत में बताया कि संजोग सूर्या और उनकी बेटियां लंबे समय से असामाजिक गतिविधियों में लिप्त थे, जिन्हें समाज के लोग पहले भी समझा चुके थे। इसी मामले में 1 दिसंबर शाम 7 बजे बैठक बुलाई गई थी। समझाइश देने पर आरोपी महिलाएं आक्रोशित हो गईं और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया।

हमले में हरिशंकर मनहरे को पेट और सिर के पीछे चोटें आईं जबकि नीलेश सांडेकर की दाहिनी आंख और सोनी कुंडे की बायीं आंख में टॉयलेट क्लीनर पड़ने से गंभीर जलन हुई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 296, 351(3), 115(2), 191(2), 124(2), 133 तथा 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Share.

Comments are closed.