रायपुर। छत्तीसगढ़ में जबरन और प्रलोभन आधारित धर्मांतरण की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए विष्णु देव साय सरकार कड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। आगामी विधानसभा के शीतकालीन सत्र (14 से 17 दिसंबर) में सरकार एक कठोर मतांतरण विरोधी विधेयक प्रस्तुत करेगी। मुख्यमंत्री बनने के बाद साय द्वारा किए गए वादे को पूरा करने की दिशा में इसे अहम कदम माना जा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार ने ओडिशा, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित नौ राज्यों के धर्म स्वतंत्रता अधिनियमों का अध्ययन किया है। तैयार किए गए पांच पन्नों के मसौदे में 17 प्रमुख प्रावधान शामिल किए गए हैं।…
Author: admin
नेशनल डेस्क। संसद का शीतकालीन सत्र शुक्रवार को अपने चौथे दिन में पहुंच गया है, और सदन के माहौल में आज भी गर्माहट बनी रहने के आसार हैं। विपक्ष के संभावित हंगामे और तीखी नोकझोंक के बीच आज की कार्यवाही विशेष रूप से अहम मानी जा रही है। इसी बीच, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में स्वास्थ्य सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक, 2025 पेश करेंगी। यह विधेयक विचार और पारित कराने के लिए लाया जा रहा है, जिससे सरकार की मंशा स्पष्ट है कि वह इसे तेजी से आगे बढ़ाना चाहती है। https://pradeshvaani.com/rbi-cuts-repo-rate-by-0-25
बिलासपुर। सरकारी नौकरी का इंतज़ार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली और जांजगीर-चांपा जिलों में पुलिस विभाग 526 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती करने जा रहा है। इन पदों में आरक्षक चालक और आरक्षक ट्रेडमैन शामिल हैं, जिसके लिए तैयारी तेज़ कर दी गई है। भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत 17 से 19 नवंबर तक ट्रेड टेस्ट आयोजित किया जाएगा। बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने स्पष्ट किया कि पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष रहेगी। साथ ही उन्होंने अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की फर्जी सूचना या प्रलोभन से दूर रहने की सख्त चेतावनी…
बिलासपुर। सरकारी राशन दुकानों में उपभोक्ताओं को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध न कराने तथा ई-केवाईसी सहित अन्य अनियमितताओं पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम ने कोटा के पुडु, मिट्ठू नवागांव तथा तखतपुर क्षेत्र की जरौंधा शासकीय उचित मूल्य दुकानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुडु दुकान के संचालक ने उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी नहीं कराया था, अक्टूबर माह का डीडी जमा नहीं किया तथा धान खरीदी के लिए आवश्यक पीडीएस बारदाना उपलब्ध नहीं कराया था। इन लापरवाहियों के कारण दुकान को निलंबित किया गया। मिट्ठू नवागांव और जरौंधा दुकानों में भी गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। दोनों…
मुंबई। नए वर्ष की पूर्व संध्या पर आम जनता को राहत देते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (एमपीसी) की बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है। इससे रेपो रेट घटकर 5.25 प्रतिशत रह गया है। इस वर्ष फरवरी, अप्रैल और जून में भी कटौती के बाद कुल छह बैठकों में 1.25 प्रतिशत की कमी हुई है जबकि अगस्त और अक्टूबर में इसे स्थिर रखा गया था। एमपीसी ने नीतिगत रुख न्यूट्रल रखा है जो भविष्य में और कटौती की संभावना दर्शाता है। हालांकि कुछ विशेषज्ञों का अनुमान था कि वैश्विक आर्थिक…
रायपुर। दक्षिण रेलवे के चेन्नई मंडल की तरह अब रायपुर रेल मंडल में भी स्लीपर क्लास के यात्रियों को चादर और तकिया (बेडरोल) देने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए चेन्नई मंडल के अधिकारियों के साथ लगातार आइडिएशन और प्लानिंग पर बातचीत चल रही है। रायपुर मंडल प्रशासन इस मॉडल को स्थानीय जरूरतों के अनुसार लागू करने की दिशा में काम कर रहा है। सीनियर DCM अवधेश कुमार त्रिवेदी ने बताया कि यदि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी हो गईं, तो नए साल से यह सेवा शुरू की जा सकती है। शुरुआती चरण में चुनिंदा ट्रेनों में पायलट…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड एक बार फिर करवट लेने वाली है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार, आगामी 48 घंटों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और अगले दो दिनों तक किसी बड़े मौसम परिवर्तन की संभावना नहीं है। मौसम सारांश गुरुवार को पूरे प्रदेश में शुष्क मौसम की स्थिति बनी रही। दुर्ग में दिन का अधिकतम तापमान 30.2°C दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं, अम्बिकापुर में न्यूनतम तापमान 6.9°C रिकॉर्ड किया गया, जो सबसे…
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कमीशनिंग कार्य के लिए नॉन-इंटरकनेक्टिविटी का काम किया जाएगा। इस कारण छत्तीसगढ़ में चलने वाली 10 लोकल ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रायपुर मंडल के अनुसार 6 से 7 दिसंबर तक 7 पैसेंजर ट्रेनें और 7 से 8 दिसंबर तक 3 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इससे बिलासपुर, कोरबा और रायपुर के बीच रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को असुविधा होगी। रेलवे प्रशासन ने बताया कि रेल नेटवर्क को अधिक सुरक्षित, आधुनिक और प्रभावी बनाने के लिए सिग्नलिंग सिस्टम का अपग्रेडेशन किया जा रहा है।…
रायपुर। राजधानी रायपुर में एक कोचिंग संचालक ने आत्महत्या कर ली। घटना से पहले उसने एक वीडियो रिकॉर्ड कर अपने वैवाहिक विवाद और प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे तनाव का जिक्र किया। वीडियो में उसने पत्नी को मानसिक प्रताड़ना का जिम्मेदार बताया है। मृतक की पहचान वासू चंद्रा के रूप में हुई है। वह शैलेंद्र नगर स्थित अपने घर में मृत पाए गए। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें पारिवारिक तनाव और विवाद का उल्लेख है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच संपत्ति को लेकर लंबे समय से मतभेद चल रहे…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड एक बार फिर दस्तक दे चुकी है। शीतलहर से आमजनों को राहत देने के लिए राजधानी रायपुर नगर निगम ने शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था शुरू कर दी है। निगम के अनुसार, राजधानी में 2 दर्जन से अधिक जगहों पर नियमित रूप से अलाव की सुविधा प्रदान की जा रही है। कमिश्नरों ने जोन स्वास्थ्य अधिकारियों के माध्यम से महादेवघाट रायपुरा, महोबा बाजार, चंगोरा भाठा बाजार, ब्रम्हदेईपारा खमतराई, जयस्तम्भ चौक, कलेक्टर ऑफिस स्थित डॉ बी.आर. अम्बेडकर चौक, नेताजी सुभाष स्टेडियम, मोती बाग, डंगनिया पानी टंकी स्कूल के पास, शंकर…
