Author: admin

रांची। झारखंड में शराब घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच शुरू कर दी है। एजेंसी ने एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की प्राथमिकी 09/2025 के आधार पर PMLA के तहत ECIR संख्या 10/2025 दर्ज की है। रांची की विशेष PMLA अदालत ने ED को जेल में बंद सभी आरोपियों से पूछताछ और बयान दर्ज करने की अनुमति दे दी है। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के मुख्य आरोपी पूर्व IAS अनिल टूटेजा, पूर्व ITS अधिकारी एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर भी इस जांच के दायरे में हैं। मामला सबसे पहले रांची के अरगोड़ा निवासी विकास सिंह के बयान…

Read More

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर बुधवार को नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में 20 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। जबकि, 12 माओवादियों का शव बरामद किया गया है। जबकि तीन डीआरजी जवान शहीद हो गए। दो अन्य जवान घायल हुए जिन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया है। पश्चिम बस्तर डिवीजन क्षेत्र में डीआरजी, एसटीएफ, सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन के संयुक्त दलों ने नक्सली उपस्थिति की सूचना पर अभियान शुरू किया था। जंगल में पहुंचते ही नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी जिसका जवाब सुरक्षाबलों ने दिया।…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ठंड की ओर बढ़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद प्रदेश में रात और सुबह की ठंड बढ़ सकती है। विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो सकती है। फिलहाल पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क है और कहीं वर्षा की संभावना नहीं है। बुधवार को प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। दिन का सर्वाधिक तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासियों के हितों की रक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए कृतसंकल्पित है। मुख्यमंत्री आज मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के अंबागढ़ चौकी में आयोजित जनजाति गौरव दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर 475 करोड़ रुपए से अधिक विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने अंबागढ़ चौकी को राजस्व अनुभाग बनाने तथा अंबागढ़ चौकी में सर्व सुविधायुक्त ऑडिटोरियम निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाओं…

Read More

दुर्ग। सायबर धोखाधड़ी के मामलों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दुर्ग पुलिस ने ठगी के पैसों को रखने और लेनदेन के लिए अपने बैंक खातों को किराए पर देने वाले 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में भिलाई के खुर्शीपार, सुपेला, सेक्टर 4 और दुर्ग के निवासी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों ने सुपेला स्थित बंधन बैंक शाखा में खाते खोलकर उन्हें म्युल अकाउंट के रूप में किराए पर दे दिया था। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल से मिले अलर्ट में खुलासा हुआ कि सायबर धोखाधड़ी से प्राप्त राशि इन खातों में जमा…

Read More

रायपुर। उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रयोगशाला परिचारक के 403 रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा चयनित अभ्यर्थियों की विस्तृत सूची विभाग को सौंप दी गई है। वर्ष 2023 में आयोजित परीक्षा के आधार पर इस बार विभाग ने सामान्य से अधिक, लगभग चार गुना यानी 1603 अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया है। सामान्यत: सरकारी भर्तियों में तीन गुना अभ्यर्थियों को शामिल किया जाता है, लेकिन पिछले अनुभवों में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ सत्यापन में अनुपस्थित रहने या अन्य पदों पर नियुक्ति ले लेने की वजह से कई पद रिक्त…

Read More

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका ने रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत को 4 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। मेहमान टीम ने 359 रनों का विशाल लक्ष्य 49.3 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह भारत की सरजमीं पर किसी विदेशी टीम द्वारा किया गया दूसरा सबसे सफल रन चेज है। इससे पहले 2019 में ऑस्ट्रेलिया ने भी भारत में 359 रनों का लक्ष्य हासिल किया था। साथ ही यह साउथ अफ्रीका का भारत में अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज भी है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी…

Read More

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में आयोजित कार्यक्रम में बटन दबाकर महतारी वंदन योजना की 22वीं किस्त का भुगतान जारी किया। इस किस्त के तहत राज्य की 67,78,674 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में कुल 634.65 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना राज्य सरकार की महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन के प्रति प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की महिलाएं परिवार, समाज और राज्य की उन्नति की आधारशिला हैं…

Read More

नई दिल्ली। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया लगातार कमजोर हो रहा है। बुधवार शाम एक डॉलर की कीमत 90.19 रुपए दर्ज की गई, जो पिछले साल 3 दिसंबर के 84.68 रुपए की तुलना में करीब 6 रुपए अधिक है। इस गिरावट का सीधा असर विदेश में पढ़ रहे भारतीय छात्रों के अभिभावकों की जेब पर पड़ रहा है। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों को विदेश भेजा जाने वाला पैसा अब पिछले साल की तुलना में 7-8 प्रतिशत तक महंगा हो गया है। वर्तमान में 7.5 लाख से अधिक भारतीय छात्र विदेशी विश्वविद्यालयों में पढ़ाई कर रहे हैं और…

Read More

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो को बुधवार को गंभीर परिचालन संकट का सामना करना पड़ा। तकनीकी खराबी, क्रू की कमी और एयर ट्रैफिक कंजेशन के कारण दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु तथा हैदराबाद सहित कई प्रमुख हवाई अड्डों से दोपहर तक करीब 200 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। इसके अलावा बड़ी संख्या में उड़ानें एक से दो घंटे तक विलंबित रहीं। दिल्ली हवाई अड्डे पर इंडिगो की लगभग 85 प्रतिशत उड़ानें देरी से संचालित हुईं। यहां औसत विलंब समय करीब 45 मिनट रहा। मुंबई से दिल्ली आने वाली उड़ान संख्या 6E6827, जो सुबह 11 बजे प्रस्थान करने वाली थी,…

Read More