Author: admin

छत्तीसगढ़। दंतेवाड़ा और बीजापुर सीमा से लगे भैरमगढ़ क्षेत्र के केशकुतुल के जंगलों में सुबह से नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ चल रही है।बताया जा रहा है मुठभेड़ में 3-4 माओवादियों के मारे जाने की खबर है। बस्तर के IG सुंदरराज पी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। आज सुबह DRG, STF, कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम वेस्ट बस्तर डिवीजन की तरफ सर्च ऑपरेशन के लिए निकली थी। जहां बीजापुर की सीमा भैरमगढ़ के केशकुतुल में जवानों और नक्सलियों के बीच में मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है।

Read More

रायपुर। मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में आज राज्य सरकार ने घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने के साथ-साथ शासन और उद्योगों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति दी। बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, M-URJA अभियान को मंजूरी कैबिनेट ने मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान (M-URJA) को 1 दिसंबर 2025 से लागू करने का फैसला लिया। योजना के तहत अब घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट के बजाय 200 यूनिट प्रति माह तक बिजली बिल में 50% छूट मिलेगी। साथ ही 200 से 400 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को भी अगले एक वर्ष…

Read More

बेमेतरा। जिले में देर रात एक सड़क हादसा चौकाने वाले खुलासे में बदल गया। दरअसल छड़ से भरी एक ट्रक पलट गई, जिसमें जांच करने पहुंची पुलिस की नजर केबिन में छिपाए गए भारी मात्रा में गांजे पर पड़ी। पूरा मामला नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़ा निकला। मिली जानकारी के अनुसार, बेमेतरा थाना क्षेत्र के ग्राम बैजी के पास रायपुर से प्रयागराज जा रहा एक भारी मालवाहक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो प्रारंभिक जांच में ट्रक में लोहे…

Read More

रायपुर। नगर निगम रायपुर में संपत्तिकर वसूली को लेकर महापौर मीनल चौबे ने मंगलवार को अहम निर्देश जारी किए। महापौर ने कहा कि निगम की वित्तीय स्थिति को मजबूत बनाने के लिए राजस्व वसूली को और कड़ा किया जाएगा। मोबाइल टावर और होर्डिंग लगाने वालों से टैक्स वसूली महापौर मीनल चौबे ने निर्देश दिए कि निगम क्षेत्र के उन भवन मालिकों से व्यवसायिक दरों के अनुसार टैक्स वसूला जाए, जिन्होंने अपनी छत पर मोबाइल टावर लगाए हैं या विज्ञापन होर्डिंग लगवाई है। उन्होंने इसे निगम के लिए आय का महत्वपूर्ण स्रोत बताया और कहा कि इसे पूरी गंभीरता से लागू…

Read More

स्पोर्ट्स डेस्क। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे श्रृंखला का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। मुकाबले को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। स्टेडियम की ओर जाने वाले मार्गों पर सुबह से ही वाहनों की भीड़ बढ़ गई, जिसके चलते कई स्थानों पर जाम लगाया गया। तेलीबांधा चौक के पास लगभग 2 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला। Read Also-  विराट…

Read More

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली 15 साल बाद घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे। उन्होंने फोन पर यह जानकारी DDCA को दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रांची में फिटनेस पर दिए गए बयान के बाद BCCI के एक सीनियर अधिकारी ने उन्हें टूर्नामेंट खेलने के लिए राजी किया। पहले वनडे के बाद कोहली ने अपनी फिटनेस और वर्कलोड पर कहा था, “मुझे पता है कब आराम करना है और कब खेलना है। 37 साल की उम्र में रिकवरी के लिए समय की जरूरत होती है, इसलिए मैं मैच से पहले एक दिन…

Read More

दुर्ग। शहर में चर्चित गोलीकांड मामले के मुख्य आरोपी करण साव के अवैध अतिक्रमण पर बुधवार सुबह नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस बल की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निगम की टीम ने कैंप-2 स्थित अवैध निर्माण को गिरा दिया। कार्रवाई सुबह करीब 8 बजे शुरू हुई, जिसके दौरान इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। 14 नवंबर की शाम करण साव पर आरोप है कि उसने झारखंड से शूटर बुलवाकर विकास प्रजापति पर फायरिंग करवाई थी। इस हमले में विकास प्रजापति बाल-बाल बच गए थे। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बस्तर ओलंपिक का संभाग स्तरीय आयोजन 11 से 13 दिसंबर तक चलेगा। इस आयोजन में बस्तर संभाग के कांकेर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर और कोंडागांव के सैकड़ों खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। बताया जा रहा है कि समापन कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आ सकते हैं। वहीं इस आयोजन में सरेंडर किए नक्सली और नक्सल हिंसा पीड़ित परिवार के सदस्य भी बस्तर ओलंपिक में हिस्सा लेंगे। अलग-अलग जिले के करीब 600 से ज्यादा सदस्य दौड़, कबड्डी जैसे अलग-अलग गेम्स खेलेंगे। बस्तर IG सुंदरराज पी ने कहा कि, 7 जिलों की 7 टीमों के…

Read More

नेशनल डेस्क। भारत और रूस के बीच रक्षा सहयोग को नई दिशा देने वाले महत्वपूर्ण समझौते RELOS (Reciprocal Exchange of Logistics Support) को रूस की संसद के निचले सदन स्टेट ड्यूमा ने मंगलवार को अपनी मंजूरी दे दी। इस समझौते के लागू होने पर दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे के सैन्य ठिकानों, बंदरगाहों, एयरफील्ड्स और लॉजिस्टिक सुविधाओं का उपयोग कर सकेंगी। इससे जहाजों और विमानों को ईंधन भरने, मरम्मत, मेडिकल सहायता, स्टॉक रिफिल और अन्य सपोर्ट सेवाओं का लाभ मिलेगा। इन सेवाओं का खर्च भारत और रूस समान रूप से वहन करेंगे। यह मंजूरी ऐसे समय दी गई है जब…

Read More

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य में बढ़ती स्टंटबाजी, गुंडागर्दी और नेशनल हाईवे पर बर्थडे सेलिब्रेशन जैसी घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बी.डी. गुरु की डिवीजन बेंच ने कहा कि अमीर और प्रभावशाली लोग खुलेआम ट्रैफिक नियमों की अवहेलना कर रहे हैं, जबकि सरकार की गाइडलाइंस सिर्फ फाइलों तक सीमित हैं। बेंच ने मुख्य सचिव को व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने का सख्त निर्देश दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने जल्द सख्त कदम नहीं उठाए, तो अदालत आवश्यक निर्देश देने में देर नहीं करेगी। इस मामले की अगली सुनवाई 4…

Read More