रायपुर। छत्तीसगढ़ में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद दबाव क्षेत्र कमजोर पड़ गया है। इसके चलते अब राज्य में हवा की दिशा में बदलाव होने लगेगा, जिससे गुरुवार रात से रात के न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट शुरू होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले दो दिनों में दिन का तापमान एक से तीन डिग्री तक बढ़ सकता है, लेकिन इसके बाद ठंड का नया दौर शुरू होगा और पारा सामान्य से नीचे चला जाएगा। वर्तमान में सरगुजा सहित पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर या उसके आसपास बना हुआ है। पिछले…
Author: admin
रायपुर। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली का रायपुर मैदान पर अभ्यास करते हुए वीडियो सामने आया है। टॉस दोपहर 1 बजे और मुकाबला 1.30 बजे से शुरू होगा। शहर में मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। रायपुर में टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड अब तक शानदार रहा है। यहां ओस अहम फैक्टर रहती है, इसलिए डे-नाइट मुकाबले में टॉस का महत्व और बढ़ जाता है। अनुमान है कि टॉस जीतने वाली…
रायगढ़, 3 दिसंबर। रायगढ़ रेलवे स्टेशन स्थित RPF पोस्ट में मंगलवार तड़के करीब 4 बजे उस समय सनसनी फैल गई जब एक आरक्षक ने अपने ही साथी आरक्षक पी.के. मिश्रा को सर्विस रिवाल्वर से कनपटी सटाकर तीन राउंड फायर कर दिए। गोली लगने से आरक्षक मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार दोनों आरक्षकों के बीच संविधान से जुड़े किसी मुद्दे पर बहस हुई थी, जो बाद में इतनी बढ़ गई कि एक आरक्षक ने अपनी सर्विस रिवाल्वर निकाल ली और फायरिंग कर दी। पूरी घटना RPF पोस्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।…
बिलासपुर। पेंड्रा से बिलासपुर जा रही दीप ट्रैवल्स की यात्री बस मंगलवार शाम बंजारी घाट में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने प्रोटेक्शन वॉल से टकरा गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में अफरा–तफरी मच गई। दुर्घटना में छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर है। मिली जानकारी के अनुसार बस पेंड्रा से बिलासपुर की ओर जा रही थी। जैसे ही वाहन बंजारी घाट के मोड़ पर पहुंचा, चालक का नियंत्रण हट गया और बस सीधे प्रोटेक्शन वॉल से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से सड़क…
दुर्ग। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतई में जननी सुरक्षा योजना और जीवनदीप समिति के सरकारी खातों से 26 लाख 6 हजार 57 रुपये के गबन के मामले में कनिष्ठ सचिवीय सहायक किरण भारत सागर को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने सरकारी राशि का उपयोग अपने कर्ज चुकाने और निजी जरूरतों को पूरा करने में किया। गबन की गई रकम का एक हिस्सा बाइक खरीदने में खर्च किया गया, जबकि लगभग 2 लाख 88 हजार रुपये वापस खातों में जमा कर अनियमितता छिपाने की कोशिश की गई। अक्टूबर 2025…
जांजगीर-चांपा। जिले के कनाई गांव में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें दो चचेरी बहनों की कुएं में गिरकर डूबने से मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, छह वर्षीय अस्मिता और चार वर्षीय प्रिंसी शाम करीब पांच बजे घर की बाड़ी में खेल रही थीं। रोज की तरह दोनों खेलते हुए बाड़ी की ओर गई थीं, लेकिन कुछ देर बाद जब वे नजर नहीं आईं, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। परिजनों ने आसपास खोजबीन की, लेकिन बच्चियों का कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद घर के पास…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा भूमि खरीद-बिक्री के लिए निर्धारित कलेक्टर गाइडलाइन दरों में 100 प्रतिशत से 888 प्रतिशत तक की वृद्धि के निर्णय के खिलाफ रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने इस वृद्धि को जनविरोधी, अव्यावहारिक और आर्थिक अन्याय करार देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर निर्णय को तत्काल स्थगित करने की मांग की है। सांसद अग्रवाल ने पत्र में कहा कि यह वृद्धि बिना किसी जन परामर्श, वास्तविक मूल्यांकन अथवा सामाजिक-आर्थिक प्रभावों की समीक्षा के लागू की गई है। इसके कारण किसान, छोटे व्यापारी, कुटीर उद्यमी, मध्यम वर्ग…
कोच्चि। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को केरल इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट फंड बोर्ड (KIIFB) मसाला बॉन्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के उल्लंघन के लिए 466 करोड़ रुपये का नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही पूर्व वित्त मंत्री थॉमस आइजैक और पूर्व मुख्य सचिव केएम अब्राहम को भी अलग-अलग नोटिस भेजे गए हैं। ED की जांच में मसाला बॉन्ड जारी करने की प्रक्रिया में FEMA प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया है। सूत्रों के अनुसार FEMA जांच पूरी होने के 10 से 12 दिन बाद ये नोटिस जारी किए गए हैं। इन नोटिस में किसी…
अंबिकापुर। जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान खरीदी, भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत सोमवार को दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की गई। मैनपाट विकासखंड के ग्राम सपनादर में गुलाब यादव के निवास से 70 बोरी (28 क्विंटल) तथा कमलेश्वरपुर में श्याम यादव के निवास से 60 बोरी (24 क्विंटल) अवैध धान जब्त किया गया। दोनों प्रकरणों में छत्तीसगढ़ राज्य कृषि उपज मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर विलास भोसकर के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर सतत निगरानी रखी जा रही है। अभियान…
बिलासपुर। स्टेट जीएसटी विभाग ने टैक्स चोरी की शिकायत पर शहर के प्रसिद्ध मिठाई विक्रेता मौसाजी स्वीट्स की सभी पांच शाखाओं पर सोमवार को बड़ी छापेमारी की। रायपुर और बिलासपुर की संयुक्त टीमों ने श्रीकांत वर्मा मार्ग, तिफरा, सरकंडा, मंगला और गोलबाजार स्थित आउटलेट्स पर एक साथ दबिश दी। कार्रवाई सोमवार शाम साढ़े चार बजे शुरू हुई। अलग-अलग टीमों ने सभी शाखाओं में प्रवेश कर कंप्यूटर सिस्टम और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपने नियंत्रण में ले लिया। दर्जन भर से अधिक अधिकारियों की टीमों ने पूरे ऑपरेशन को समन्वित तरीके से अंजाम दिया। जांच के प्रारंभिक चरण में कंप्यूटर डेटा की…
