गरियाबंद। राजिम के कुलेश्वर मेडिकल में नकली कफ सिरप मिलने के 30 दिन बाद खाद्य एवं औषधीय प्रशासन ने सप्लाई करने वाले नवापारा के नवकार मेडिकल स्टोर पर दबिश दी। टीम ने डिजिटल साक्ष्य जब्त किए। हालांकि, पुख्ता प्रमाण होने के बावजूद कार्रवाई में विलंब से विभाग पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि इस प्रकरण की जड़ में व्यापारिक प्रतिस्पर्धा हो सकती है। खाद्य एवं औषधीय प्रशासन के निरीक्षक धरमवीर सिंह ध्रुव के नेतृत्व में रायपुर की टीम ने नवापारा सदर रोड स्थित नवकार मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। निरीक्षक ध्रुव ने बताया कि राजिम…
Author: admin
नई दिल्ली/इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या की अफवाहें तेज हो रही हैं, जिससे देश में राजनीतिक तनाव चरम पर पहुंच गया है। उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के समर्थक आदियाला जेल के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं, जहां इमरान अगस्त 2023 से बंद हैं। परिवार को उनसे मिलने की अनुमति न मिलने से गुस्सा भड़क रहा है। इसी बीच, पाक सरकार ने रावलपिंडी में धारा 144 लागू कर दी है, जो 1 से 3 दिसंबर तक प्रभावी रहेगी। यह कदम हिंसा रोकने और सार्वजनिक शांति बनाए रखने के लिए उठाया गया है। #### अफवाहों का केंद्र:…
कोरबा। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नशे की लत ने एक पति को हैवान बना दिया। ग्राम तरदा, उरगा थाना क्षेत्र निवासी राइमंड प्रकाश जांगड़े ने शनिवार शाम नशे की हालत में अपनी पत्नी कविता बाई जांगड़े (38) पर लोहे के हथौड़े से सिर पर हमला कर दिया। इस क्रूरतापूर्ण हमले में कविता बाई गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद, राइमंड ने अपनी दो बेटियों को भी गोली खाने को कहा, जिससे तंग आकर बड़ी बेटी ने गोली खा ली और उसकी…
पत्थलगांव। सरस्वती शिशु मंदिर की स्कूल बस का ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा टल गया। बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी। पास ही नाला होने के कारण स्थिति और गंभीर हो सकती थी, लेकिन बस समय रहते रुक गई। घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र के मुड़ागांव के पास हुई। बस में दर्जनों छात्र सवार थे। दुर्घटना के बाद बच्चों में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि सभी सुरक्षित हैं। चालक और स्टाफ ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर छत्तीसगढ़ का दौरा करने वाले हैं। वे 13 दिसंबर को जगदलपुर पहुंचकर बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में मुख्य अतिथि की भूमिका निभाएंगे। इसी दिन राज्य सरकार अपने दो साल पूरे होने का जश्न भी मनाएगी। सरकारी सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री शाह का यह दौरा राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 13 दिसंबर को सरकार अपने दो वर्षों के कामकाज की रिपोर्ट जनता के सामने रखेगी और मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट के वरिष्ठ सदस्य प्रदेशभर में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसी क्रम में 22 दिसंबर को…
नई दिल्ली: सरकारी रिजर्व बैंक (SIR) के खिलाफ विपक्षी दलों का संसद में प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन जारी रहा। लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होते ही सभी विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ सांसद सदन के वेल तक पहुंच गए। इस दौरान स्पीकर ओम बिरला ने प्रश्नकाल को जारी रखा, लेकिन विपक्ष ने लगभग 20 मिनट तक ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ के नारे लगाए। इसके बाद स्पीकर ने कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित घोषित कर दी। राज्यसभा में भी विपक्ष का प्रदर्शन और नारेबाजी जारी रही। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘लोकतंत्र की…
राजिम। राजिम के पांडुका थाना क्षेत्र कार ने बाइक सवार दंपति को ठोकर मार दी। इस भीषण हादसे में पत्नी की मौके पर मौत हो गई। वहीं घायल पति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक पति पत्नी दोनों मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी बीच कार ने कोपरा बस स्टैंड के पास बाइक सवारों को ठोकर मार दी। मृतक महिला कुरूद के पास मेडका गांव की रहने वाली बताई जा रही है। घायल पति को इलाज के लिए राजिम अस्पताल में भारती कराया गया। …
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात दितवाह का असर भले ही काफी हद तक कम हो गया हो, लेकिन इसका प्रभाव अभी भी मौसम में दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार तूफान का रूप बदलकर अब यह अवदाब बन गया है, जिससे राज्य के कई हिस्सों में बादल छाने और हल्की बारिश की परिस्थितियाँ बन रही हैं। दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया कि अवदाब फिलहाल पश्चिम-मध्य और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर सक्रिय है और चेन्नई तट से करीब 30 किलोमीटर दूर केंद्रित है। सिस्टम कमजोर जरूर हुआ…
नेशनल डेस्क। संसद का शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है। पहले दिन हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी थी। आज भी संसद के दोनों सदनों में हंगामे शुरु हो गए हैं। इस बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित विपक्षी नारेबाजी पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नाराजगी जाहिर की और कहा कि पूरा देश देख रहा है कि किस तरह से सदन की कार्यवाही को बाधित किया जा रहा है। इसके बाद ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी। शीतकालीन सत्र के…
रायपुर. राजधानी के उरला थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, घटना आपसी गाली-गलौच से उपजी थी। मृतक मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले का निवासी बताया गया है। हत्या गुमा बना रोड पर पेट्रोल पंप के पास हुई। जानकारी के मुताबिक, शनिवार-रविवार की रात करीब 12 बजकर पांच मिनट पर पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे लहूलुहान हालत में युवक को देखा गया। डायल 112 के माध्यम से उरला पुलिस को सूचना दी गई। घायल युवक को एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर…
