रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक 3 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में यह बैठक मंत्रालय के मंत्रिपरिषद कक्ष में सुबह 11 बजे से शुरू होगी। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र के कार्यक्रमों, प्रशासनिक फैसलों और कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार बैठक में वित्त, अवसंरचना, कृषि, उद्योग, ऊर्जा समेत अन्य प्रमुख विभागों के कई जरूरी एजेंडा पेश किए जाएंगे। राज्य में चल रही कई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया जाएगा। साथ ही, बजट में शामिल होने वाली नई नीतियों और परियोजनाओं पर भी…
Author: admin
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ और रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम विष्णु देव दोपहर लगभग 12.10 बजे को रायगढ़ के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1.05 बजे कंवर समाज के वार्षिक सामाजिक सम्मेलन में शिरकत करेंगे। शाम लगभग 6 बजे रायपुर में आयोजित दंतेश्वरी डायलॉग 2025, पाञ्चजन्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद करीब शाम 7.45 बजे मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे। वहीं ईधर जमीन की गाइडलाइन दरों में बढ़ोतरी के विरोध में आम आदमी पार्टी आज मंगलवार को दोपहर दो बजे आंबेडकर चौक पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का पुतला दहन करेगी। पार्टी…
बसना क्षेत्र के ग्राम चनौरडीह में आयोजित अष्टप्रहरी हरिनाम यज्ञ में मंगलवार को भक्तिरस का अद्भुत संगम दिखाई दिया। महाप्रभु जगन्नाथ के परम भक्त और रायपुर नगर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा, और कोमना शक्तिपीठ के गुरुदेव सदन तिवारी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक रंग से भर दिया। यज्ञ का संकल्प गौटीया परिवार के अनुराग साहू और सुमन साहू ने लिया था। यज्ञ स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। चैतन्य महाप्रभु की भक्ति परंपरा और सनातन आस्था से ओतप्रोत वातावरण ने उपस्थित लोगों को आत्मिक शांति का अनुभव कराया। मंच पर सुप्रसिद्ध गायक कलाकार डॉली…
रायपुर। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 3 दिसंबर 2025 को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नया रायपुर में खेला जाएगा। दर्शकों की सुविधा एवं खिलाड़ियों के सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए रायपुर यातायात पुलिस ने विशेष मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था जारी की है। शहर एवं अन्य जिलों से आने वाले दर्शकों के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। दर्शकों के लिए यातायात मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था रायपुर शहर से होकर क्रिकेट स्टेडियम जाने के लिए मार्ग: रायपुर शहर से होकर क्रिकेट स्टेडियम जाने के लिए तेलीबांधा थाना तिराहा, नेशनल हाईवे क्रमांक-53…
जगदलपुर। बस्तर में नक्सलियों की सबसे खतरनाक बटालियन नंबर-1 के कमांडर बारसे देवा के सरेंडर की संभावना बढ़ गई है। सूत्रों के अनुसार, जंगल से बाहर निकलने के लिए सुकमा इलाके में उसके लिए सुरक्षित कॉरिडोर तैयार किया जा रहा है। यदि बारसे देवा सरेंडर कर देता है, तो नक्सलियों की प्रमुख सैन्य इकाई पीएलजीए की बटालियन नंबर-1 लगभग समाप्त हो जाएगी। दरअसल, 18 नवंबर को नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी सदस्य माड़वी हिड़मा का आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में एनकाउंटर हो गया था। हिड़मा के मारे जाने के बाद बस्तर में नक्सल संगठन बुरी तरह बिखर गया…
नई दिल्ली केंद्र सरकार ने मोबाइल सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सभी नए स्मार्टफोनों में साइबर सिक्योरिटी एप ‘संचार साथी’ को प्री-इंस्टॉल करने का आदेश जारी किया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, एपल, सैमसंग, वीवो, ओप्पो और शाओमी जैसी प्रमुख कंपनियों को इसे लागू करने के लिए 90 दिन का समय दिया गया है। यह एप न तो डिलीट किया जा सकेगा और न ही डिसेबल। पुराने स्मार्टफोन में इसे सॉफ्टवेयर अपडेट के माध्यम से जोड़ा जाएगा। सरकार ने यह आदेश फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया है और इसे चुनिंदा कंपनियों को निजी रूप से भेजा गया है। इसका…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्र सरकार ने रायपुर में अत्याधुनिक स्पेस लैब स्थापित करने के प्रस्ताव को औपचारिक मंजूरी दे दी है। इसकी जानकारी रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर साझा की और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष व अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉ. वी. नारायणन के प्रति आभार व्यक्त किया। सांसद अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ की रजत जयंती के अवसर पर स्पेस लैब की स्थापना का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया था, जिस पर अंतरिक्ष आयोग ने सहमति…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को भारत दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मैच खेला जायेगा। इसके लिए दोनों टीमें रांची से रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंच गई है। रोहित शर्मा, विराट कोहली और अन्य स्टार खिलाड़ियों के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर भारी संख्या में फैन्स की भीड़ उमड़ी है। एयरपोर्ट से दोनों टीमों को कड़ी सुरक्षा के बीच सीधा नया रायपुर स्थित मेफेयर होटल के लिए रवाना हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, 2 दिसंबर को दोपहर 1:30 बजे दक्षिण अफ़्रीका की टीम प्रैक्टिस और भारत की टीम शाम साढ़े 5 बजे…
बलरामपुर। जिले के प्रायमरी स्कूल जावाखाड़ी में एक शिक्षक ने गिनती नहीं सुना पाने के कारण छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए शिक्षक उदय यादव निलंबित कर दिया। वहीं आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार, मामला त्रिकुंडा थाना क्षेत्र का है। 28 नवम्बर को कक्षा दूसरी में पढ़ने वाला 7 वर्षीय छात्र प्रतिदिन की तरह स्कूल गया था। भोजन अवकाश के बाद शिक्षक उदय कुमार यादव ने छात्र को गिनती सुनाने को कहा। गिनती सुनाने के दौरान जैसे ही छात्र ने…
धमतरी। जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र स्थित नरहरा वाटरफॉल में डूबे एक युवक का शव 21 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है। युवक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था और नहाने के दौरान यह हादसा हुआ। शव मिलने के बाद पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार यह घटना 30 नवंबर की दोपहर लगभग 1 बजे की है। रायपुर के रहने वाले तोरण नायक अपने दोस्तों के साथ नरहरा वाटरफॉल घूमने आया था। सभी जलाशय के किनारे नहा रहे थे, तभी अचानक तोरण का पैर फिसल गया। वह करीब 20 फीट नीचे स्थित…
