नई दिल्ली। देश में नवंबर महीने के जीएसटी आंकड़ों में रेट कट के सकारात्मक असर के बीच कुल कलेक्शन में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, नवंबर 2024 में ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 0.7 प्रतिशत बढ़कर 1.70 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 1.69 लाख करोड़ रुपये था। हालांकि, जीएसटी से मिलने वाला शुद्ध राजस्व 2.3 प्रतिशत घटकर 1.24 लाख करोड़ रुपये से ऊपर रहा। राजस्व में यह गिरावट 22 सितंबर से लागू 375 वस्तुओं पर जीएसटी दरों में कमी के कारण आई है। इसके विपरीत, नवंबर में…
Author: admin
रायपुर। भारत- दक्षिण अफ्रीका वनडे क्रिकेट मैच की तैयारियां जोरो पर है। इसी बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों की अहम बैठक आयोजित की गई। जिसमें SSP रायपुर समेत DSP, ASP स्तर के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में तय हुआ कि, यातायात समेत 2 हजार पुलिस अधिकारी/जवान तैनात रहेंगे। वहीं होटल, स्टेडियम समेत पूरे रूट पर अधिकारी/जवान तैनात रहेंगे। स्टेडियम BCCI को हैंडओवर होने के बाद पहली बार मैच हो रहा है। BCCI नियमों के तहत सुरक्षा व्यवस्था लगाई जाएगी। भारत- अफ़्रीका वन डे मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग टीम इंडिया की ब्लू…
भिलाई। भिलाई के मैत्री बाग में मादा सफेद बाघ की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इसकी पुष्टि वन विभाग के अधिकारियों ने की है। बाघ का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। उसे रायपुर के नंदन वन से एक्सचेंज कर मैत्री बाग लाया गया था। इस बाघ का नाम जया था। अधिकारियों के मुताबिक जया कल तक बिल्कुल ठीक थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार उसके पेट में इंफेक्शन होने की वजह से उसकी मौत हुई है। दरअसल, मैत्री बाग देश में सफेद बाघों के सबसे महत्वपूर्ण संरक्षण केंद्रों में गिना जाता है। 1990 में नंदन कानन से यहां पहला सफेद…
सक्ती। जिले में नेशनल हाईवे एनएच-49 पर बनवारी वाटिका के पास रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े हार्वेस्टर को इतनी तेज टक्कर मारी कि हार्वेस्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गोविंद यादव (45 वर्ष) निवासी सोनपैरी, थाना मंदिर हसौद, रायपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गोविंद यादव हार्वेस्टर से फसल कटाई का कार्य कर रहे थे। यह हार्वेस्टर रायपुर निवासी तोपेश्वर बघेल का बताया गया है, जिसे राजेंद्र सरवानी द्वारा किराए पर चलवाया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रायगढ़ से चांपा राखड़ खाली…
आशीष पदमवार बीजापुर। छत्तीसगढ़ शासन की जन-जुड़ाव एवं विश्वास पहल के तहत सुरक्षा बलों द्वारा माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों से लगातार संवाद स्थापित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विकास, सुरक्षा और आपसी विश्वास को मजबूत करना, ग्रामीणों की समस्याएं जानना और उन्हें माओवादी गतिविधियों से दूरी बनाने के लिए प्रेरित करना है। जन-संवाद कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा बलों ने ग्रामीणों को शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति की विस्तृत जानकारी दी। परिवारों और रिश्तेदारों में सक्रिय माओवादी सदस्यों को समाज की मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया गया। ग्रामीणों से अनुरोध किया गया कि आसपास के जंगलों…
रायपुर। राजधानी में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता और मारपीटकरने वाली महिला पर पुलिस को लिखित शिकायत की है। खम्हारडीह थाना क्षेत्र में पीड़िता वंदना सोनी (54), निवासी शक्ति नगर उपरपारा, ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वंदना सोनी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 50 की बीएलओ हैं और मतदाता सूची सुधार कार्य कर रही थीं। जानकारी के मुताबिक, BLO वंदना सोनी एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। घटना के बाद उन्होंने आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई। BLO ने महिला पर आरोप लगाया है कि जब वह अपने सहयोगियों (मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका) ईश्वरी तिवारी और…
बैकुंठपुर: नेशनल हाइवे पर कार रोककर जन्मदिन मनाने वाले सोनहत के बीएमओ डॉ. अनित बखला पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बैकुंठपुर कोतवाली पुलिस ने बीएमओ और उनके दोस्त के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, कोरिया जिले के ग्राम आनी निवासी डॉ. अनित बखला सोनहत में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के पद पर तैनात हैं। 28 नवंबर की रात उन्होंने अपने दोस्त के साथ जन्मदिन मनाने के दौरान बैकुंठपुर से सटे रामपुर तिराहा के पास नेशनल हाइवे पर कार (नंबर सीजी 16…
रायपुर। राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को भारत-दक्षिण अफ्रिका मैच होने वाला है। रायपुर पुलिस ने मैच की टिकटें ब्लैक करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों के पास से 2500 रुपए वाली 7 टिकटें बरामद की गई है, जिसे वह दोगुनी कीमत पर बेच रहे थे। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मैच से पहले सभी थानों को टिकटों की कालाबाजारी की शिकायत को लेकर अधिकारियों ने तत्काल जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सीएसपी सिविल लाइंस रायपुर रमाकांत साहू ने जानकारी दी कि टिकटों की कालाबाजारी रोकने…
रायपुर। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के लिए छत्तीसगढ़ में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का काम 04 नवंबर 2025 से लगातार गंभीरता और पारदर्शिता के साथ जारी है। बीएलओ द्वारा पूरे प्रदेश में घर-घर जाकर पंजीकृत मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का संग्रहण और उनका डिजिटाइजेशन तेजी से किया जा रहा है। राज्य निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार 30 नवंबर तक लगभग 01 करोड़ 92 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा किया जा चुका है। यह संख्या कुल 02 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 पंजीकृत मतदाताओं के लगभग 91 प्रतिशत के बराबर है। निर्वाचन विभाग का…
सूरजपुर। स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति सजगता का दावा सूरजपुर जिले के दूरस्थ विकासखंड ओड़गी के लांजित स्थित शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गलत साबित हुआ। जहां रविवार सुबह लगभग दस बजे दर्द से कराह रही गर्भवती महिला को प्रसव कराने बाइक से लेकर पहुंचे ग्रामीण को अस्पताल में ताला लगा मिला। वहां से एक कार में ओड़गी ले जाते समय महिला ने नवजात को जन्म दे दिया। बता दें कि ओड़गी विकासखंड की ग्राम पंचायत लांजित के खाल पारा निवासी सुखलाल उरांव अपनी गर्भवती पत्नी संगीता को प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद रविवार सुबह बाइक से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र…
