स्पोर्ट्स डेस्क। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे श्रृंखला का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा।

मुकाबले को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। स्टेडियम की ओर जाने वाले मार्गों पर सुबह से ही वाहनों की भीड़ बढ़ गई, जिसके चलते कई स्थानों पर जाम लगाया गया। तेलीबांधा चौक के पास लगभग 2 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला।

Read Also-  विराट की घर वापसी: BCCI की सख्ती के बाद विजय हजारे में खेलने को तैयार

रायपुर की पिच को बैटिंग फ्रेंडली माना जाता है, और डे-नाइट मुकाबले में ओस अहम भूमिका निभा सकती है। ऐसे में टॉस का महत्व काफी बढ़ गया है। पिच की प्रकृति और परिस्थितियों को देखते हुए आज एक हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा रही है।

गौरतलब है कि रायपुर में टीम इंडिया अब तक कोई भी वनडे मैच नहीं हारी है, ऐसे में भारतीय टीम इस रिकॉर्ड को बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

Share.

Comments are closed.