बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि वैवाहिक जीवन में किसी भी जीवनसाथी द्वारा बार-बार आत्महत्या की धमकी देना मानसिक क्रूरता की श्रेणी में आता है। अदालत ने कहा कि ऐसा व्यवहार दूसरे पक्ष के लिए असहनीय परिस्थितियाँ उत्पन्न करता है, जिससे दांपत्य जीवन जारी रखना संभव नहीं हो पाता। हाईकोर्ट की डिविजन बेंच ने इसी आधार पर पत्नी की अपील को खारिज करते हुए फैमिली कोर्ट के तलाक आदेश को बरकरार रखा है। मामला बालोद जिले का है, जहां पति-पत्नी ने वर्ष 2018 में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया था। एक अवसर पर दोनों…
Author: admin
नई दिल्ली। मंगलवार से आज तक इंडिगो की बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थिति को देखते हुए रेलवे ने राहत देने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की है। यात्रियों की बढ़ती मांग और सीटों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए देशभर की 37 ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं। इन कोचों के माध्यम से देश में 114 से अधिक अतिरिक्त ट्रिप संचालित होंगी। रेलवे के अनुसार, दक्षिणी रेलवे ने सबसे अधिक एक्स्ट्रा कोच जोड़ते हुए 18 ट्रेनों की क्षमता बढ़ाई है। अधिक मांग वाले रूटों पर अतिरिक्त चेयर कार और…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में अगले दो दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई गई है। कई स्थानों पर तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि बलरामपुर में 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। कोरबा में 10, राजनांदगांव और दुर्ग में 11 तथा बिलासपुर में 13 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव,…
रायपुर। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। आईईडी विस्फोट में एएसआई जनार्दन कोर्राम, आरक्षक रमलू हेमला और आरक्षक सोमडेव यादव घायल हुए हैं। डॉक्टरों के अनुसार तीनों की स्थिति फिलहाल स्थिर है। डिप्टी मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा अस्पताल पहुंचे और घायल जवानों से मिलकर उनका हालचाल जाना। उन्होंने जवानों…
पटना। इंडिगो एयरलाइंस की लगातार उड़ानें रद्द होने का असर शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट पर स्पष्ट रूप से देखा गया। बड़ी संख्या में यात्रियों को अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी, जबकि अन्य एयरलाइंस की टिकटें खरीदने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अचानक बढ़ी मांग के कारण दिल्ली सहित मेट्रो शहरों की उड़ानों का किराया रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया। सबसे अधिक असर शनिवार की दिल्ली उड़ानों पर देखने को मिला। स्पाइसजेट की शनिवार रात 9:40 बजे वाली पटना–दिल्ली उड़ान का किराया बढ़कर 60,000 रुपये तक पहुंच गया, जो सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक है।…
नई दिल्ली। उड़ानों में अचानक उत्पन्न हुए संकट ने हजारों यात्रियों को परेशानी में डाल दिया है। खास तौर पर इंडिगो की लगातार हो रही उड़ान रद्दीकरण से कई हवाई अड्डों पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई है। ऐसे समय में जम्मू स्थित उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए त्वरित कदम उठाते हुए प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। उत्तर रेलवे की यह पहल न सिर्फ राहत देने वाली है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि एक परिवहन सेवा बाधित होने पर दूसरा माध्यम यात्रियों की जरूरतें पूरा करने के लिए तत्परता से आगे…
पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन ने विशेष मान्यता दी है। यह मान्यता उन्हें दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर प्रदान की गई है। जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस जानकारी को साझा करते हुए इसे बिहार और देश की लोकतांत्रिक यात्रा का अनोखा क्षण बताया। संजय झा ने कहा कि यह उपलब्धि नीतीश कुमार की लंबे समय से जारी सार्वजनिक सेवा, स्थिर शासन और जनता के भरोसे का प्रतीक है। लगातार दस बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेना केवल व्यक्तिगत उपलब्धि ही नहीं,…
कांकेर। रायपुर सेंट्रल जेल में बंद सर्व आदिवासी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष और कांग्रेसी नेता जीवन ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर कांकेर में तनाव व्याप्त है। घटना के विरोध में आदिवासी समाज के लोगों ने नेशनल हाईवे 30 पर चारामा थाना के सामने चक्काजाम कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने अभी तक जीवन ठाकुर का शव नहीं लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रायपुर ने न्यायिक जांच के आदेश जारी किए हैं। बढ़ते विरोध और लगाए जा रहे आरोपों के बीच जेल महानिरीक्षक ने कांकेर जिला जेल…
रायपुर। नगर निगम रायपुर ने गुरुवार को टाटीबंध स्थित छुईया तालाब क्षेत्र में अवैध ठेले–गुमटी हटाने और नाली के ऊपर बनाए गए अवैध पाटों को तोड़ने की कार्रवाई की। यह कार्रवाई निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन 8 की जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन और स्वच्छता निरीक्षक रितेश झा भी मौजूद रहे। जोन 8 के शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 21 के छुईया तालाब के किनारे लंबे समय से ठेले और गुमटियों का अवैध रूप से संचालन किया जा रहा था। इन दुकानों का कचरा सीधे नालियों…
हरदा। मध्यप्रदेश के हरदा जिले में 6 साल की मासूम से दरिंदगी का मामला सामने आया है। दरिंदे चाचा-भतीजे ने मासूम को चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने घर ले जाकर मुंह काला किया। मामले में पुलिस ने चाचा भतीजा दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। Read Also- रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग युवक से मारपीट का वीडियो वायरल, जीआरपी आरक्षक निलंबित दोनों आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पीड़िता के परिजनों ने बताया कि आरोपी चाचा ने मासूम को चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने घर लेकर गया जहां भतीजे साथ मिलकर दोनों ने दरिंदगी की। गांव के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को…
