रायपुर। प्रदेश में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है और तापमान लगातार गिर रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार, उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में आज शीत लहर चलने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, हालांकि इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम की स्थिति पिछले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। इस दौरान राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर…
Author: admin
बिलासपुर। जिले के मधुबन अटल आवास क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक के घर से 14 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले कुछ महीनों से असामान्य रूप से अधिक धनराशि खर्च कर रहा था, जिसकी सूचना मिलने पर थाना सिटी कोतवाली, थाना तारबाहर और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। आरोपी की पहचान विजेन्द्र बैस, उम्र 38 वर्ष, पिता महेश बैस के रूप में हुई है। वह मधुबन रोड स्थित श्री कृष्णा गौशाला के पास अटल आवास में रहता है। मुखबिर से सूचना मिली थी कि विजेन्द्र बैस के…
नई दिल्ली। चुनाव आयोग द्वारा देशभर में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) का कार्य जारी है। इसी प्रक्रिया के दौरान उत्तर प्रदेश के लखनऊ में गलत जानकारी देने का मामला सामने आया, जिसके बाद संबंधित महिला और उसके दो बेटों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, रामपुर निवासी नूरजहां ने SIR फॉर्म में अपने दो बेटों आमिर खान और दानिश खान के बारे में तथ्य छिपाए। दोनों बेटे कई वर्षों से क्रमशः दुबई और कुवैत में रह रहे हैं, लेकिन उनकी मां ने उन्हें भारत में रहने वाला दिखाते हुए गलत सूचना दर्ज…
विशाखापत्तनम। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक तीसरा मुकाबला शनिवार को डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम 47.5 ओवरों में 270 रन बना सकी। जवाब में भारत ने 39.5 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया तथा 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया। रांची में पहले मैच में भारत ने 17 रनों से जीत हासिल की थी जबकि रायपुर में दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट से वापसी…
वलसाड़। गुजरात के वलसाड़ जिले के पारडी तालुका स्थित उमरसाडी गांव में बीएन इंडस्ट्री में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरे परिसर में फैल गईं और दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। सूचना मिलते ही सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फायर ब्रिगेड की चार टीमों ने मौके पर पहुंचकर करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग से कंपनी का लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया। आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं…
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। सेंटर फार रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (सीआरईए) की मासिक रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर में देश के दस सबसे प्रदूषित शहरों में से आठ एनसीआर के रहे। गाजियाबाद सबसे प्रदूषित शहर के रूप में दर्ज हुआ, जबकि दूसरे स्थान पर नोएडा रहा। रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले वर्ष की तुलना में दिल्ली की वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन बाकी नौ शहरों की स्थिति और खराब हुई है। सीआरईए की रिपोर्ट वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशनों से प्राप्त पीएम2.5 के आंकड़ों पर आधारित…
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में परिवारिक विवाद का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है। यहां एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली महिला शिक्षक ने अपने ASI पति की इतनी जोरदार पिटाई कर दी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर SP कार्यालय के शिकायत शाखा में पदस्थ ASI प्रशांत कुमार प्रकाश शुक्रवार रात शराब के नशे में घर लौटा। घर पहुंचते ही उसका पत्नी और बेटी से विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि ASI अक्सर नशे में घर…
बिलासपुर। पति-पत्नी के वैवाहिक विवाद से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में हाईकोर्ट ने निचली अदालत द्वारा दिए गए तलाक के आदेश को बरकरार रखते हुए पत्नी की अपील को खारिज कर दिया है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि बार-बार आत्महत्या की धमकी देना और आत्महत्या का प्रयास करना मानसिक क्रूरता है, जो किसी भी वैवाहिक संबंध को टूटने की कगार पर ले जाता है। शादी के बाद से ही शुरू हुए विवाद जानकारी के अनुसार, अपीलकर्ता पत्नी का विवाह 11 मई 2018 को हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ था। कुछ समय बाद दंपत्ति के यहां एक पुत्र का…
महासमुंद। जिले में धान बेचने के लिए टोकन नहीं कटने की समस्या से परेशान एक किसान ने आत्महत्या का प्रयास करते हुए अपने गले पर ब्लेड चला लिया। किसान की हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है। मिली जानकरी के अनुसार, घटना ग्राम सेनभाठा की है। घायल किसान मनबोध गांडा घटना की जानकारी मिलते ही 112 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत महासमुंद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। Read Also- खेत में काम…
कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र के पुरैनाखार गांव में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के दौरान आरोपी ने महिला को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जानकारी के अनुसार, महिला खेत में काम कर रही थी, तभी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घर लौटने पर महिला ने बच्चों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद महिला के बेटे और गांव के लोग मिलकर आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी बसंत मिरी बरपाली को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा…
