सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक बार फिर नक्सलियों की कमर टूटी है। यहां एक इनामी नक्सली दंपति ने हथियार गिराकर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। ये इनामी नक्सली ताड़मेटला कांड, झीरमघाटी हमला, मिनपा हमला, टेकलगुड़ा हमला जैसी बड़ी घटना में शामिल रहे हैं। सुकमा पुलिस की प्रेस रिलीज में बताया गया कि इनामी नक्सलियों, जयलाल उर्फ़ दिरदो विज्जा और उनकी पत्नी माड़वी गंगी उर्फ विमला ने आज जिला सुकमा पुलिस एवं अल्लूरि सीतारामराजू (AP) पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है। पुलिस के मुताबिक सरेंडर जयलाल उर्फ़ दिरदो विज्जा पर 25 लाख और उनकी पत्नी माड़वी गंगी उर्फ…
Author: admin
मुंगेली। जिले में पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन मजनू’ चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने नाबालिग बालिकाओं से छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों युवक नशे की हालत में बालिकाओं से छेड़छाड़ कर रहे थे। जिसके बाद भीड़ ने दोनों को घेरकर पुलिस को सूचना दी। फिर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को दबोचा। घटना लालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम देवरहट की है, जहाँ स्कूल से घर लौट रही नाबालिग बालिकाओं को दो युवकों ने रास्ता रोककर छेड़छाड़ की। सूचना मिलते ही पुलिस टीम वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कर तुरंत घटनास्थल रवाना हुई। टीम जब ग्राम हरनाचाका पहुँची,…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर प्रशासन की कार्रवाई को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने इसका विरोध किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार लोकतांत्रिक रूप से धरना कर रहे लोगों पर लाठियां बरसा रही है। बिना बात किए लाठी चार्ज करना गलत है, कांग्रेस इसका विरोध करती है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा में कहा कि कोल माइंस हथियाने के लिए ऐसा (लाठी चार्ज) किया जा रहा है। आँसू गैस दागे गए, उसी तरह कल खैरागढ़ में श्री सीमेंट के द्वारा जमीन हथियाया जा रहा है, इसे लेकर…
कोरबा। जिले के एक होटल में मिली युवती की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। युवती ने जहर खाकर नहीं बल्कि उसके ही प्रेमी ने गला घोंटकर हत्या की थी। वह घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था। महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार कोतवाली अन्तर्गत मुख्य मार्ग में होटल चंदेला स्थित है। गर्लफ्रेंड शादी करने का दबाव बना रही थी, जिससे तंग आकर उसके गर्लफ्रेंड का गला घोंट दिया। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। उसके साथ आया युवक पहले…
रायपुर। राजधानी रायपुर में सूदखोर तोमर बंधु मामले ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। इसी को लेकर आज राजपूत करणी सेना की महापंचायत आयोजित की जा रही है। महापंचायत में शामिल होने के लिए प्रदेशभर से बड़ी संख्या में करणी सेना के कार्यकर्ता और राजपूत समाज के लोग रायपुर पहुंच रहे हैं। बढ़ती भीड़ और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने संगठन के कई पदाधिकारियों को थाने में बैठाया है। शनिवार सुबह से ही करणी सेना के सदस्यों का अलग-अलग जिलों से रायपुर पहुंचने का क्रम जारी है। प्रदर्शन का मुख्य केंद्र तोमर बंधु प्रकरण में…
बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र के बांध में एक युवक की लाश मिली है। युवक का शव पानी तैरता हुआ पाया गया है। आसपास के ग्रामीण ने इसकी खबर तत्काल कोटा पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार घटना रविवार सुबह घोरमार के फेकूबांध की है। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि युवक के शरीर पर पत्थर बांधकर उसे पानी में फेंका गया था। कोटा थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग ने बताया कि…
बिलासपुर। न्यायधानी में महिला की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ लिया है। मृतिका के मायके वालों की शिकायत के 10 दिन बाद पुलिस ने कब्र खोदकर शव निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स के मर्च्यूरी भेज दिया है। यह घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदेला की है। मिली जानकारी के अनुसार मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। ग्राम बुंदेला की रहने वाली जया सांडे (23) ने 5 साल पहले लव मैरिज की थी। 27 नवंबर को वह घर का काम कर रही थी, तभी उसकी तबीयत खराब होने पर वह अपने कमरे में आराम…
नेशनल डेस्क। इंडिगो एयरलाइन में परिचालन संकट को दूर कर हालात सामान्य करने की कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन संकट लगातार छठे दिन जारी है और रविवार को भी दिल्ली और मुंबई जैसे प्रमुख हवाई अड्डों पर 220 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं। इंडिगो में जारी संकट के चलते बीते छह दिनों में करीब 3000 उड़ानें रद्द हुई हैं, जिससे देश में हवाई यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है और लाखों यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। मुंबई एयरपोर्ट पर रविवार को कम से कम 112 और दिल्ली एयरपोर्ट पर 109 उड़ानें रद्द हुईं। इससे पहले शुक्रवार को…
बालोद। जिले में सुपारी लेकर हमर राज पार्टी के जिला अध्यक्ष की कार में आग लगाने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को आज पुलिस ने शहर में पैदल मार्च कराते हुए कोर्ट पेश किया। बता दें कि घटना एक दिसंबर की रात की है, जब बुढ़ापारा वार्ड क्रमांक 20 पाररास निवासी देवेंद्र साहू की कार को अज्ञात लोगों ने उनके घर के भीतर खड़ी स्थिति में आग के हवाले कर दिया था। मामले की शिकायत पर थाना बालोद में अपराध दर्जकर जांच शुरू की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि जेल में बंद…
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार राज्य के सभी जिले में खरीफ वर्ष 2025-26 की समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है।इसी तारतम्य में रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में पिछले तीन दिनों के भीतर अवैध धान भंडारण के सात नए प्रकरणों का खुलासा हुआ है, जिनमें कुल 7,290 क्विंटल धान जब्त किया गया है। जब्त धान की अनुमानित कीमत दो करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है। अब तक प्रशासन द्वारा कुल 116 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें 27,738.80…
