रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अदम्य साहस, शौर्य, वीरता और बुद्धिमत्ता का परिचय देने वाले बच्चों को सम्मानित करने हेतु प्रतिष्ठित “राज्य वीरता पुरस्कार” के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पुरस्कार उन बालक-बालिकाओं को समर्पित है, जिन्होंने किसी विशेष घटना में निःस्वार्थ भाव से किसी जीवन को बचाने या गंभीर क्षति से संरक्षित करने का साहसिक कार्य किया हो। पुरस्कार के लिए पात्रता में आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम होना अनिवार्य है तथा घटना की अवधि 1 जनवरी 2025 से 15 दिसंबर 2025 के बीच की होनी चाहिए। चयनित बच्चों को 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि, मेडल…
Author: admin
पटना। इंडिगो के ऑपरेशनल संकट से पटना, गया और दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्रियों की भारी मुश्किलें बढ़ गई हैं। पिछले तीन दिनों में पटना से इंडिगो की 56 जोड़ी उड़ानें रद्द होने से करीब 3000 यात्री प्रभावित हुए। शनिवार को भी कोलकाता व दिल्ली जाने वाली कई फ्लाइट्स रद्द होने से यात्रियों ने काउंटर पर हंगामा किया। नेटवर्क कनेक्टिविटी और क्रू की कमी को इसका प्रमुख कारण बताया जा रहा है। कंपनी ने 15 प्रतिशत नेटवर्क बहाल करने का दावा किया है, लेकिन रद्दीकरण जारी है। किराया आसमान छू रहा है। पटना-मुंबई का हवाई किराया 89,000 to 90,000 रुपये तथा…
रायगढ़। खरसिया क्षेत्र में बिना डॉक्टर की पर्ची के नशीली दवाएं बेचने के आरोप में प्रशासन की संयुक्त टीम ने ६ दिसंबर को छापेमारी की। टीआईटी कॉलोनी स्थित राजेश मेडिकल, अशोक मेडिकल, दीपक मेडिकल स्टोर, रेलवे स्टेशन रोड तथा भागवत मेडिकल स्टोर की जांच की गई। राजेश मेडिकल में कोरेक्स और कोफ-विक्स जैसी नशीली दवाएं बिना पर्ची बिक्री के मिलीं। भागवत मेडिकल स्टोर में नशीली दवाओं का विक्रय रिकॉर्ड एवं डॉक्टर पर्ची अनुपस्थित पाई गई तथा रिकॉर्ड में गंभीर अनियमितताएं मिलीं। दोनों स्टोर संचालकों को औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम १९४० एवं नियम १९४५ के उल्लंघन में कारण बताओ नोटिस…
रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर आपराधिक तत्वों का दुस्साहस सामने आया है। जहां चंगोराभाठा तालाब क्षेत्र में एक वीडियो ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवक चाकू लहराते हुए दूसरे युवक को जबरन पैर छूने के लिए मजबूर करता नजर आ रहा है। मामला डी डी नगर थाना क्षेत्र का है। वीडियो में एक युवक खुद को यश बताता है और दूसरे लड़के पर सोशल मीडिया में उसके बारे में गलत बातें फैलाने का आरोप लगाता है। वह धमकी देता है कि अगर उसने उसके पैर नहीं छुए तो…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गोवा के अर्पोरा स्थित नाइटक्लब में लगी भीषण आग में २३ लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ईश्वर घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और शोकाकुल परिवारों को इस दुख की घड़ी सहने की शक्ति प्रदान करे। छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनाएं गोवा के भाई-बहनों के साथ हैं। गोवा के अर्पोरा में आधी रात के आसपास नाइटक्लब में आग लगने से २३ लोगों की मौत हुई तथा कई घायल हुए हैं। करीब दो घंटे की मशक्कत के…
बिलासपुर। सीपत वनमंडल के क्षेत्र में एक जंगली हाथी के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि यह हाथी पाली की दिशा से भटककर गांव की ओर आ गया। हाथी की मौजूदगी की सूचना मिलते ही वन विभाग का दल सतर्क हो गया और निगरानी बढ़ा दी गई है। शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे भरुवाडीह गांव की निवासी संतबाई ऊईके लकड़ी लेने जंगल गई थीं, तभी उनकी नजर अचानक हाथी पर पड़ी। जान बचाने के प्रयास में वे भागने लगीं और गिरने से उनके कमर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।…
रायपुर। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सरहद पर सक्रिय MMC जोन के केबी डिवीजन के ११ नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है। इनमें डिवीजन का हार्डकोर नक्सली कबीर भी शामिल है। 6 दिसंबर की रात ये नक्सली मध्यप्रदेश पुलिस के समक्ष हथियार डालकर आत्मसमर्पण कर चुके हैं। आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में इनका आधिकारिक सरेंडर कार्यक्रम आयोजित होगा। कबीर सुकमा जिले का रहने वाला है तथा छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के बॉर्डर क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से सक्रिय था। तीनों राज्यों में वह मोस्ट वांटेड था और इलाके की कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहा। कबीर…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर करीब ढाई बजे रायपुर से भोपाल के लिए रवाना होंगे। भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री साय मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात करेंगे तथा जल संसाधन विभाग की प्रस्तुति के साथ बैठक में शामिल होंगे। शाम करीब 5 बजे श्यामला हिल्स स्थित मुख्यमंत्री निवास में दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री साय रात साढ़े ११ बजे भोपाल से रायपुर लौट आएंगे।
जशपुर। दुलदुला थाना क्षेत्र में एनएच-४३ के पतराटोली के पास शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार कुनकुरी से जशपुर की ओर जा रही थी। सभी मृतक जशपुर जिले के चराईडांड़ क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं तथा एक ही गांव के निवासी हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। शवों को क्षत-विक्षत कार से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला…
गोवा। उत्तर गोवा के अर्पोरा क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध नाइटक्लब Birch by Romeo Lane में देर रात लगी भीषण आग ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। दुर्घटना में 25 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 50 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतकों में 4 पर्यटक और 14 स्टाफ सदस्य शामिल हैं, जबकि 7 लोगों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। इससे घटना की गंभीरता और क्लब के भीतर बड़ी संख्या में मौजूद कर्मचारियों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता…
