टेक्नोलॉजी डेस्क। देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने बिना किसी आधिकारिक ऐलान के अपने दो बेहद लोकप्रिय डेटा पैक ₹121 और ₹181 को रिचार्ज लिस्ट से हटा दिया है। ये प्लान लगातार उन ग्राहकों की पसंद रहे थे जो रोजमर्रा का इस्तेमाल छोटे–छोटे डेटा पैक से पूरा करते थे। 30 दिन की वैलिडिटी, ठीक-ठाक हाई-स्पीड डेटा और Airtel Xstream Play Premium का मुफ्त एक्सेस इन्हें खास बनाता था। क्यों हटाए गए ये दोनों प्लान? पिछले कुछ दिनों से यूजर्स ने देखा कि एयरटेल ऐप और वेबसाइट पर ये पैक धीरे–धीरे दिखाई देना बंद हो गए थे। अब कंपनी…
Author: admin
स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज विशाखापट्टनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें फिलहाल 1–1 की बराबरी पर हैं, ऐसे में यह मैच सीरीज का परिणाम तय करेगा। मुकाबला दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 1:00 बजे होगा। यह पहली बार है जब भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें इस मैदान पर वनडे मैच में आमने-सामने होंगी। टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप झेल चुकी टीम इंडिया के लिए यह वनडे सीरीज बेहद अहम है। वहीं, इस मुकाबले पर सभी की नजरें विराट…
दुर्ग। पाटन विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोड़पेण्ड्री में पदस्थ शिक्षिका एलबी शारदा क्षत्रीय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा, दुर्ग संभाग ने 4 दिसंबर को इस आशय का आदेश जारी किया। ग्राम पंचायत गोड़पेण्ड्री के सरपंच, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 8 द्वारा शिक्षिका पर समय पर विद्यालय न आने, पूर्ण समय अध्यापन कार्य न करने, स्टाफ के साथ अमर्यादित व्यवहार, झूठे आरोप लगाने तथा छात्राओं को शिक्षकों के विरुद्ध उकसाने की गंभीर शिकायत की गई थी। जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग द्वारा कराई गई जांच में सभी…
रायपुर। राजधानी में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 26.22 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई है। बरामद नशे की बाजार कीमत ढाई लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। इसके साथ ही कुल 23 लाख रुपए से ज्यादा का सामान भी पुलिस ने जब्त किया है। साइंस कॉलेज मैदान के पास करते थे ग्राहकों का इंतजार पुलिस के अनुसार, 5 दिसंबर की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि साइंस कॉलेज मैदान के पास डीडीयू…
रायपुर। राजस्व निरीक्षक प्रमोशन परीक्षा में बड़े घोटाले की जांच में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 10 अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। इनमें से दो आरोपितों वीरेंद्र जाटव (सहायक अधिकारी) एवं हेमंत कौशिक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। शेष आठ की गिरफ्तारी शीघ्र होगी। जांच में 18 से अधिक लोगों की संलिप्तता सामने आई है। आरोपी प्रेमलता पद्माकर (तत्कालीन आयुक्त, सांख्यिकी) हरमन टोप्पो (सहायक आयुक्त) वीरेंद्र जाटव (सहायक अधिकारी, गिरफ्तार आशीष प्रकाश ब्रजपाल (क्लर्क) रामाज्ञा यादव (मानचित्रकार) लीला देवांगन (आरआई) ईश्वर लाल ठाकुर (बाबू) हेमंत कौशिक (गिरफ्तार) जयंत यादव राकेश डड़सेना…
रायपुर। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को नई जिम्मेदारी के साथ जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी क्रम में आज राजीव भवन में जिला अध्यक्षों की पहली बैठक आयोजित की गई है, जिसमें प्रदेशभर से सभी जिला अध्यक्ष शामिल होंगे। हाल ही में पार्टी ने 41 जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है। नए नेतृत्व को संगठनात्मक दिशा, कार्यप्रणाली और आगामी राजनीतिक रणनीति समझाने के लिए इस बैठक को अनिवार्य रखा गया है। बैठक के बाद जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। यह प्रशिक्षण दो चरणों…
दुर्ग। जिले में सूदखोरी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के एक कर्मचारी से महज 3 लाख रुपए उधार देने के बदले 10 लाख रुपए जबरन वसूले गए। पीड़ित कर्मचारी ने घरेलू जरूरतों के लिए शहर के प्रदीप नायक से पैसे उधार लिए थे, जो सूद पर रकम उपलब्ध कराया करता था। 3 लाख उधार, 10 लाख की वसूली पीड़ित ने भिलाई भट्ठी थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसने 28 फरवरी 2025 को प्रदीप नायक और उसके सहयोगी एम. कृष्णा रेड्डी के माध्यम से जयदीप सिंह नामक व्यक्ति से 3 लाख रुपए उधार…
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर गुरू घासीदास जयंती (18 दिसंबर 2025) और संत तारण तरण जयंती (19 दिसंबर 2025) के अवसर पर पूरे नगर निगम क्षेत्र में मांस-मटन के विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा। इस संबंध में निगम के स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार, दोनों दिवसों में रायपुर नगर पालिक निगम सीमा के अंतर्गत स्थित सभी पशुवध गृह तथा मांस–मटन विक्रेताओं की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। निगम स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रतिबंध का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया…
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन के बीच 6 एवं 7 दिसंबर को 36 घंटे ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य किया जाएगा। इसके कारण निम्नलिखित ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। पूर्ण रूप से रद्द ट्रेनें 6-7 दिसंबर 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर 58205 रायपुर-इतवारी पैसेंजर 58206 इतवारी-रायपुर पैसेंजर 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू 7-8 दिसंबर 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू आंशिक रद्द ट्रेनें 6-7 दिसंबर 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू : बिलासपुर में समाप्त होगी 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू : बिलासपुर से प्रारंभ होगी रेलवे ने यात्रियों से वैकल्पिक…
जगदलपुर। जिले में एक बार फिर समाज को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने मां की ममता और उसके पवित्र रूप पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। कलयुगी मां द्वारा अपने नवजात बच्चे को जंगल में फेंक देने की यह घटना गंभीर चिंता उत्पन्न करती है। हालांकि, सौभाग्य से नवजात सुरक्षित है और मेडिकल कॉलेज अस्पताल डिमरापाल में उसका उपचार जारी है। घटना करपावंड थाना क्षेत्र के ग्राम पाथरी (पार्वतीपुर) की है। एक दिसंबर को एक नवजात लड़के को उसकी मां ने जंगल में झाड़ियों के बीच छोड़ दिया था। अगले दिन सुबह गांव का एक युवक लकड़ी…
