भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुछाल की शादी रद्द हो गई है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है तथा शादी से जुड़े सभी फोटो और वीडियो डिलीट कर दिए हैं। रविवार को स्मृति मंधाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट कर शादी टूटने की आधिकारिक पुष्टि की। उन्होंने लिखा, “पिछले कुछ हफ्तों में मेरी निजी जिंदगी को लेकर बहुत सारे कयास लगाए जा रहे थे। मैं एक बेहद निजी इंसान हूं और अपनी जिंदगी को इसी तरह रखना चाहती हूं, लेकिन मुझे लगा कि अब साफ करना जरूरी है। शादी नहीं हो…
Author: admin
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पोल्ट्री फार्म संचालित करने वाले युवक की हत्या कर उसकी लाश को पत्थर से बांधकर तालाब में फेंक दिया गया। युवक 30 नवंबर से लापता था और रविवार को उसका शव तालाब में मिला। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय धीरज साहू, निवासी घोरामार गांव, के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार धीरज 30 नवंबर की रात घर में खाना खाने के बाद पोल्ट्री फार्म के लिए निकला था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। तलाश के बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत कोटा थाने में दर्ज कराई।…
खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। CPI (माओवादी) के शीर्ष नेता और केंद्रीय समिति सदस्य रामधेर मज्जी ने अपने 11 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर की यह कार्रवाई सुबह गांव कुम्ही, थाना बकर कट्टा क्षेत्र में हुई, जहां सभी माओवादी कैडरों ने हथियार डालकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार यह कदम नक्सल संगठन पर निर्णायक प्रहार है, क्योंकि यह समूह महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के छह जिलों में सक्रिय MMC स्पेशल जोनल कमेटी का महत्वपूर्ण हिस्सा था। रामधेर मज्जी द्वारा AK-47 के साथ आत्मसमर्पण किए…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बाल विवाह की दर राष्ट्रीय औसत की तुलना में लगभग आधी है, लेकिन राज्य के 11 जिलों को अत्यंत संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे 5 के अनुसार राज्य में बाल विवाह की दर 12 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय औसत 23.3 प्रतिशत है। सूरजपुर में यह दर 34.3 प्रतिशत तक पहुंच गई है। इसी तरह बलरामपुर, कोरिया, जशपुर और मुंगेली में भी बाल विवाह के मामले 20 से 30 प्रतिशत के बीच हैं, जो राज्य के अन्य जिलों की तुलना में काफी अधिक है। संवेदनशील जिलों में रामानुजगंज, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरबा, कबीरधाम, गरियाबंद, जशपुर…
रायपुर। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के परिणामों के आधार पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए चयनित उम्मीदवारों को कैडर आवंटित कर दिया है। ऑल इंडिया टॉपर शक्ति दुबे को उनका होम स्टेट कैडर उत्तर प्रदेश मिला है। छत्तीसगढ़ को इस बार तीन नए आईएएस अधिकारी मिले हैं। वहीं यूपीएससी 2024 में 65वीं रैंक हासिल करने वाली छत्तीसगढ़ कैडर की आईपीएस पूर्वा अग्रवाल को झारखंड कैडर आवंटित हुआ है। छत्तीसगढ़ को आवंटित आईएएस उम्मीदवार गोकुल आर.के. – होम स्टेट तमिलनाडु, कैडर छत्तीसगढ़ वाध्यता यशवनाथ – होम स्टेट तेलंगाना, कैडर छत्तीसगढ़ इशांत जैसवाल – होम स्टेट उत्तर…
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार की गला काटकर हत्या कर दी। घटना पामेड़ थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने पहले जेसीबी मशीन के मुंशी का अपहरण किया था। अपहरण की खबर मिलने पर ठेकेदार इम्तियाज अली मुंशी को बचाने पहुंचा, जहां नक्सलियों ने उसे पकड़कर हत्या कर दी। ठेकेदार की पहचान इम्तियाज अली, निवासी उत्तर प्रदेश, के रूप में हुई है। वह लंबे समय से नारायणपुर जिले के धौड़ाई इलाके में सड़क निर्माण कार्य से जुड़ा हुआ था। नक्सलियों ने उसकी हत्या के बाद शव जंगल में फेंक…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार जल्द ही नया नियम लागू करने जा रही है, जिसके तहत होटल, इवेंट आयोजक और अन्य संस्थानों को ग्राहकों के आधारकार्ड की फोटोकॉपी रखने से रोका जाएगा। वर्तमान आधार कानून के अनुसार बिना कारण किसी भी व्यक्ति की आधार कॉपी सुरक्षित रखना गलत माना जाता है। UIDAI के सीईओ भुवनेश कुमार ने PTI को बताया कि अब ऐसे संस्थानों को ऑफलाइन वेरिफिकेशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद उन्हें एक नई तकनीक उपलब्ध कराई जाएगी, जिसकी मदद से QR कोड स्कैन या नए आधार ऐप के माध्यम से पहचान सत्यापन किया जा सकेगा। उनके अनुसार,…
बालोद। जिले में डिजिटल पहचान के दुरुपयोग का गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक सिम विक्रेता ने POS सिस्टम का गलत इस्तेमाल करते हुए फर्जी तरीके से 142 सिम कार्ड जारी कर दिए। अंगूठा सत्यापन के बहाने एक व्यक्ति से तीन बार अंगूठा लगवाकर उसकी पहचान का दुरुपयोग किया गया। मामले का खुलासा होने पर बालोद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब सभी संदिग्ध नंबरों की तकनीकी जांच में जुटी है और जल्द बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो अपने प्रभावित ऑपरेशंस को तेजी से सामान्य कर रही है। कंपनी ने बताया कि रविवार को वह 1650 से अधिक उड़ानें संचालित कर रही है, जबकि एक दिन पहले यह संख्या 1500 थी। एयरलाइन के 138 में से 137 गंतव्य पूरी तरह ऑपरेशनल हैं। समय पर उड़ान भरने की दर भी 30 प्रतिशत से बढ़कर 75 प्रतिशत हो गई है। इंडिगो ने कहा है कि 15 दिसंबर तक टिकट कैंसिल कराने या यात्रा तिथि बदलने पर ग्राहकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। रिफंड और सामान वापस लौटाने की प्रक्रिया भी तेज…
कबीरधाम। जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 30 चिल्फी घाटी में सोमवार दोपहर से भारी जाम की स्थिति बनी हुई है। नागमोरी मोड़ पर एक ट्रक में तकनीकी खराबी आने के बाद वह सड़क पर ही खड़ा रह गया, जिसके कारण उसके पीछे वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे घाटी क्षेत्र में यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग 1 बजे से जाम की स्थिति बनी हुई है और अब तक दोनों दिशाओं में 300 से अधिक वाहन फंसे हुए हैं। चिल्फी घाटी के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें दिखाई दे रही हैं,…
