नई दिल्ली: उत्तर भारत में घने कोहरे तथा शीतलहर के कारण रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। दिल्ली-हावड़ा रूट पर चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनें 24 दिसंबर को भी कई घंटों की देरी से चल रही हैं, जिनमें राजधानी एक्सप्रेस सहित तेज रफ्तार ट्रेनें शामिल हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है तथा घना कोहरा छाया हुआ है। इससे जनजीवन प्रभावित होने के साथ सड़क एवं रेल परिवहन बाधित हो रहा है। स्टेशनों पर ठंड में ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों की स्थिति दयनीय है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से गुजरने…
Author: admin
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में वर्ष के अंतिम दिन मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित होगी। मंत्रालय महानदी भवन में 31 दिसंबर को प्रातः 11 बजे यह बैठक बुलाई गई है। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है। मुख्य सचिव विकास शील ने सभी विभाग प्रमुखों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए अपनी भारी-भरकम LVM3-M6 रॉकेट के जरिए एक महत्वपूर्ण कॉमर्शियल मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। इस मिशन के तहत अमेरिका की कंपनी AST स्पेसमोबाइल के अगली पीढ़ी के संचार उपग्रह ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 को पृथ्वी की निम्न कक्षा में स्थापित किया गया है। इसरो के अनुसार, यह रॉकेट 24 दिसंबर 2025 को सुबह 8 बजकर 55 मिनट 30 सेकेंड पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया। पहले इसका प्रक्षेपण 8 बजकर 54 मिनट पर निर्धारित था, लेकिन अंतरिक्ष क्षेत्र में…
रायपुर। राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटना थमने का नाम ही नहीं ले रही। आए दिन चाकूबाजी से राजधानी अपराध का गढ़ बन रहा है। ताजा मामला रायपुर के कचना इलाके से आया है। जहां दो दोस्तों के बीच शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद एक तैश में आकर दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार (23 दिसंबर) रात एक बजे खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना स्थित साहू दूध डेयरी की है। मृतक का नाम दुर्गेश धृतलहरे और आरोपी का नाम…
रायपुर। राजधानी रायपुर में एमडीएमए ड्रग्स के साथ सोशल मीडिया पर युवक-युवती का वीडियो वायरल हुआ। इस मामले में पुलिस ने न्यू राजेंद्र नगर स्थित एक अपॉर्टमेंट में छापा मारकर इन्हें गिरफ्तार किया है। पकड़ाए गए आरोपियों में चार युवक और एक नाबालिग लड़की है। इनके पास से 10 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स, नगदी और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जब्त किए गए माल की अनुमानित लागत साढ़े तीन लाख रुपए बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि नागपुर का एक युवक एमडीएमए ड्रग्स लेकर रायपुर पहुंचा था। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक दिन पहले कुछ युवकों और…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने मंगलवार को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। यह चरण 4 नवंबर से 18 दिसंबर तक चला था। इस वर्ष एसआईआर अभियान के दौरान कुल 1 करोड़ 84 लाख 95 हजार 920 मतदाताओं से एनरोलमेंट फॉर्म (EF) एकत्र किए गए है। वोटर लिस्ट से 6 लाख से अधिक मृतक समेत 27 लाख 34 हजार 817 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। इसमें बताया गया है कि राज्य में 27 अक्टूबर तक 2,12,30,737 वोटर थे, जिनमें से 1,84,95,920 (लगभग 87 प्रतिशत) ने 18 दिसंबर को…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज 24 दिसंबर को सामाजिक और आदिवासी संगठनों के साझा मंच ‘सर्व समाज’ ने प्रदेशव्यापी बंद का आह्वान किया है। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स चैम्बर्स ने भी अपना समर्थन दिया है। कई व्यापारी राजधानी रायपुर में जयस्तंभ चौक सहित प्रमुख मार्गों में दुकानें बंद कराने निकले हैं। उनके साथ बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौजूद हैं। यह बंद कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में हाल ही में हुए सांप्रदायिक विवाद और प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में बुलाया गया है। सर्व समाज का आरोप है कि आमाबेड़ा में धर्मांतरण को लेकर हुए विवाद के बाद प्रशासन का रवैया एकतरफा रहा है।…
जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम दुरपा के पास मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयावह था कि मृतका का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। पुलिस के अनुसार, तनौद गांव निवासी 45 वर्षीय भगवती साहू अपने पति कृष्णकुमार साहू के साथ मुड़पार गांव में आयोजित पारिवारिक छठ पूजा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक से जा रही थीं। सामान्य गति से यात्रा कर रहे दंपति की बाइक दुरपा के पास…
श्योपुर। जिले के ढोढर थाना क्षेत्र के सहराना गांव से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी मां के साथ मिलकर अपनी लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने वारदात को प्राकृतिक मौत दिखाने और सबूत मिटाने के इरादे से रात के अंधेरे में अंतिम संस्कार करने की कोशिश की, लेकिन समय रहते पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साजिश को नाकाम कर दिया और चिता से शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतिका की पहचान मीना वाल्मीकि के रूप में हुई है, जिसका मायका राजस्थान…
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्नाव रेप मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत दे दी है तथा उनकी सजा निलंबित कर दी है। हालांकि, इस जमानत के कारण उनकी तत्काल रिहाई नहीं होगी, क्योंकि वह पीड़िता के पिता की हत्या के एक अन्य मामले में 10 वर्ष की सजा काट रहे हैं। कोर्ट ने जमानत की शर्तों में सेंगर को पीड़िता के 5 किलोमीटर के दायरे में नहीं आने, जमानत अवधि के दौरान दिल्ली में ही रहने तथा हर सोमवार को पुलिस के समक्ष रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है।…
