रायपुर। ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित छत्तीसगढ़ के प्रख्यात हिंदी साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का आज 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान उन्होंने रायपुर एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। मिली जानकारी के अनुसार, सांस लेने में कठिनाई के कारण विनोद कुमार को दो दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें वेंटिलेटर में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। इसी दौरान आज उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दें कि विनोद कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1937 में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में हुआ था। शुक्त प्राध्यापक को रोजगार के रूप में…
Author: admin
रायपुर। जीरो टॉलरेंस (Zero Tolerance) की नीति पर अमल करते हुए राज्य शासन ने भ्रष्टाचार में संलिप्तता और गिरफ्तारी पर लोक निर्माण विभाग के एक ईई और दो एसडीओ को निलंबित कर दिया है। विभाग ने बीजापुर के नेलसनार-कोडोली-मिरतुल-गंगालुर मार्ग के निर्माण कार्य में हुए भ्रष्टाचार के संबंध में गंगालूर थाने में अपराध पंजीबद्ध किया गया। जिसके बाद विवेचना के दौरान प्रकरण में संलिप्तता पर लोक निर्माण विभाग के संभाग सुकमा के कार्यपालन अभियंता हरनारायण पात्र, उपसंभाग क्रमांक-1 बीजापुर के अनुविभागीय अधिकारी प्रमोद सिंह तंवर और सेतु उपसंभाग जगदलपुर के अनुविभागीय अधिकारी श्री संतोष दास को तत्काल प्रभाव से निलंबित…
कांकेर। जिले धर्मांतरण के हुए विवाद ने छत्तीसगढ़ की राजनीतिगर्म कर दी है। सर्व समाज ने 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ बंद का आव्हान किया है। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि सर्व समाज के लोगों को कभी मुख्यमंत्री से मिलने नहीं देते। आज अचानक बंद के आव्हान की कई वजह है। उन्होंने कहा, कांग्रेस धर्मांतरण के खिलाफ है। कांकेर में जो घटना हुई इसके लिए भाजपा जिम्मेदार है। इसके पहले कोंडागांव बस्तर में अनेकों बार ऐसी घटनाएं हो चुकी है। कई लोग मरे भी हैं। सरकार क्या कर रही है? छत्तीसगढ़ एक दिन नहीं कई दिन…
मुंबई। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में सपाट बंद हुआ। दिन भर मिलाजुला कारोबार देखा गया। सेंसेक्स 42.64 अंक या 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,524.84 पर और निफ्टी 4.75 अंक की मामूली मजबूती के साथ 26,177.15 पर बंद हुआ। बाजार को सहारा एफएमसीजी, मेटल और एनर्जी सेक्टर से मिला। निफ्टी मेटल और एनर्जी 0.54 प्रतिशत तथा निफ्टी एफएमसीजी 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.38 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो 0.02 प्रतिशत ऊपर रहे। वहीं निफ्टी आईटी 0.80 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक 0.34 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा 0.23 प्रतिशत और निफ्टी रियल्टी 0.17…
नेशनल डेस्क। ओडिशा के माओवाद प्रभावित मलकानगिरी जिले में मंगलवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले में सक्रिय रहे 22 माओवादियों ने एक साथ आत्मसमर्पण कर हिंसा का रास्ता छोड़ दिया। यह ओडिशा में वर्ष 2025 का अब तक का सबसे बड़ा सामूहिक माओवादी आत्मसमर्पण माना जा रहा है। आत्मसमर्पण करने वालों में एक डिवीजनल कमेटी मेंबर, छह एरिया कमेटी मेंबर और 15 साधारण पार्टी सदस्य शामिल हैं। मलकानगिरी जिला पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान माओवादियों ने ए के–47, आईएनएसएएस, एसएलआर और 303 के तीन राइफल समेत कुल नौ हथियार, भारी मात्रा में गोलाबारूद और विस्फोटक…
रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की निर्मम हत्या कर उसके शव को गांव के बाहर खेत में फेंक दिया। वहीं पहचान छिपाने और सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाने की भी कोशिश की गई। मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह छपोरा गांव के खेत में ग्रामीणों ने जली हुई हालत में शव देखा, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना विधानसभा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू की। पुलिस ने मर्ग…
रायपुर। नवा रायपुर स्थित कलिंगा यूनिवर्सिटी में मंगलवार को एक नाइजीरियन छात्र की चार मंजिला इमारत से गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सैम के रूप में हुई है, जो विश्वविद्यालय में एमबीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। यह घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र की है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, घटना की वजह आपसी विवाद और कथित बदसलूकी बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, एक विदेशी छात्रा के साथ बदसलूकी के दौरान उसका प्रेमी मौके पर पहुंच गया, जिससे विवाद बढ़ गया। इसी क्रम में सैम ने इमारत की छत से कथित रूप से छलांग लगा दी,…
रायपुर। बांग्लादेश में जारी हिंसा और सीमा पार अवैध आवाजाही की आशंकाओं के बीच रायपुर पुलिस ने शहर में सघन जांच अभियान शुरू किया है। ‘ऑपरेशन समाधान’ के तहत मंगलवार सुबह दूसरे राज्यों से आए लोगों की तस्दीक की गई। इस दौरान एक हजार से अधिक लोगों की पहचान और दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें करीब 100 संदिग्ध सामने आए हैं। पुलिस को आशंका है कि इनमें कुछ बांग्लादेशी नागरिक या रोहिंग्या हो सकते हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभियान का उद्देश्य अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान और पतासाजी करना है। जांच में जिन संदिग्धों…
रतलाम। स्टेशन रोड थाना के सामने स्थित दो बत्ती चौपाटी पर सोमवार रात एक युवती ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। नशे की हालत में युवती ने गाली-गलौज, मारपीट की और पुलिसकर्मियों से अभद्रता की। पुलिस ने टैंकर रोड नयागांव निवासी आरोपी युवती दिव्या चौहान और उसके साथी राजीव नगर निवासी गौरव शर्मा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपी युवती दिव्या चौहान चौपाटी पहुंची और भिक्षावृत्ति करने वाले बच्चों को साथ लेकर पानी-पताशे की दुकान पर गई। दुकान संचालक रमेश गुर्जर द्वारा झूठी प्लेट दूर रखने को कहने पर युवती…
बीजापुर। जिले के उसूर थाना क्षेत्र के कर्रेगुट्टा हिल्स के डोलीगुट्टा चोटी एरिया में सुरक्षा बलों ने सघन सर्च अभियान चलाया है। इस दौरान नक्सलियों द्वारा जमीन खोदकर छुपाए गए हथियार, मरम्मत करने वाले उपकरण, बीजीएल सेल बनाने का सामान और विस्फोटक सामग्री बड़ी मात्रा में बरामद किया गया है। इस दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए 2 नग प्रेशर IED को COBRA-204 की BDD टीम ने मौके पर नष्ट किया। थाना उसूर अंतर्गत FOB ताड़पाला घाटी क्षेत्र के जंगलों में जिला बल, कोबरा 204 एवं केरिपु 196 की टीम ने सघन सर्चिंग कार्रवाई शुरू की है। इसी…
