रायपुर। राज्य युवा महोत्सव का आयोजन आज 23 दिसंबर से खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा बिलासपुर के खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई में किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय महोत्सव 25 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें प्रदेशभर से लगभग 3000 युवा प्रतिभागी भाग लेंगे। जिला स्तरीय युवा उत्सव के विजेता प्रतिभागी 14 विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। राज्य युवा महोत्सव के विजेता प्रतिभागी आगामी वर्ष आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। उद्घाटन समारोह के दौरान छत्तीसगढ़ की मेजबानी में होने वाले प्रथम खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स की लॉन्चिंग सेरेमनी भी आयोजित की…
Author: admin
रायपुर, 22 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ सरकार के गृह (पुलिस) विभाग ने आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। गरियाबंद और कांकेर के पुलिस अधीक्षकों की पदस्थापना बदली गई है. आदेश के अनुसार, कांकेर की एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला को पुलिस उप महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, उत्तरी रेंज सरगुजा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गरियाबंद के एसपी निखिल अशोक कुमार रखेचा को कांकेर एसपी के पद पर पदस्थ किया गया है। आईपीएस वेदव्रत सिरमौर, जो महाप्रबंधक, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल, रायपुर पर प्रतिनियुक्ति पर थे, को पर्यटन विभाग से सेवाएं वापस लेकर गरियाबंद एसपी बनाया गया है। ये तबादले तत्काल…
रायपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का नाम बदले जाने के खिलाफ कांग्रेस ने राज्यभर में विरोध दर्ज कराया। राजधानी रायपुर के आजाद चौक सहित सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के फैसले का विरोध करते हुए भाजपा के खिलाफ नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मनरेगा केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण गरीबों के लिए रोजगार का कानूनी अधिकार है। पार्टी का आरोप है कि योजना का नाम बदलकर इसे ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण (VB-GRAM-G)’ करना इसकी मूल भावना को कमजोर करने का…
रायपुर, 22 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के नियमित शासकीय कर्मचारियों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्य शासन और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बीच स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस एमओयू के तहत एसबीआई में वेतन खाता रखने वाले कर्मचारियों को करोड़ों रुपये का बीमा कवर पूरी तरह निःशुल्क मिलेगा। एमओयू के अनुसार कर्मचारियों को 1 करोड़ रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, 1 करोड़ 60 लाख रुपये का हवाई दुर्घटना बीमा, 1 करोड़ रुपये का स्थायी पूर्ण दिव्यांगता बीमा, 80 लाख रुपये का…
रायपुर। रायपुर लोकसभा क्षेत्र में आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2025 अब अपने अंतिम और निर्णायक चरण में पहुंच गया है। महोत्सव का मेगा फाइनल और समापन समारोह 23 दिसंबर से 25 दिसंबर 2025 तक राजधानी के विभिन्न खेल स्थलों पर आयोजित किया जाएगा। सोमवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिट इंडिया और खेलो इंडिया की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बन चुका है। रायपुर लोकसभा क्षेत्र की नौ विधानसभा सीटों—रायपुर दक्षिण, रायपुर पश्चिम, रायपुर उत्तर, रायपुर ग्रामीण,…
जांजगीर-चांपा। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज छत्तीसगढ़ के जांजगीर में आयोजित ‘जनादेश परब’ में शामिल हुए। उन्होंने जय सतनाम के नारे के साथ आमसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय की सरकार ने शानदार 2 साल पूरे किए हैं, इसके लिए बहुत-बहुत बधाई। जेपी नड्डा ने कहा बघेल सरकार में आतंक था, भ्रष्टाचार था, जो वादे किए वो निभाए नहीं, नक्सलवाद के साथ समझौतावाद था। आप सबने ऐसी सरकार को उखाड़ फेंका, और कमल का फूल खिलाया है।भाजपा ने जो कहा, वह किया है। और जो नहीं कहा था, वह भी करके दिया है। उन्होंने कहा हम छाती…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि अब अपने अवकाश आवेदन e-HRMS पोर्टल के माध्यम से ही प्रस्तुत करें। यह निर्देश कार्यालय प्रमुख अभियंता द्वारा जारी आदेश क्रमांक 8393 स्था/प्र.अ./लोस्थागांति/2025 के तहत दिया गया है। निर्देशानुसार, 01 जनवरी 2026 से सभी अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश केवल ऑनलाइन स्वीकृति प्रणाली के माध्यम से ही मंजूर किए जाएंगे। विभाग ने इसे लागू करने की तैयारी पूरी कर ली है और अधिकारियों से कहा गया है कि वे अपने कर्मचारियों को इस प्रणाली के उपयोग के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दें।…
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जितेंद्र सिंह और विष्णु गुप्ता की ओर से दायर याचिका में अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से हर साल चढ़ाई जाने वाली चादर की परंपरा पर रोक लगाने की मांग की गई है। जनहित याचिका पर शीर्ष अदालत ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की अवकाश पीठ के समक्ष याचिका की तत्काल सुनवाई के अनुरोध पर विचार किया गया। सीजेआई सूर्यकांत ने याचिकाकर्ता के वकील से कहा कि अदालत 26 दिसंबर या 29 दिसंबर…
रायपुर। राजधानी रायपुर के कबीर नगर इलाके में एक कॉलेज छात्रा को डराने, छेड़छाड़ करने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस संबंध में कबीर नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। छात्रा एक निजी कॉलेज में अध्ययनरत है और लगातार मिल रही धमकियों से मानसिक रूप से परेशान थी। पुलिस के अनुसार, कबीर नगर क्षेत्र निवासी छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि उसे एक युवक द्वारा लगातार धमकाया जा रहा है। आरोपी युवक उसे अपने बेस्ट फ्रेंड से बातचीत बंद करने की धमकी दे रहा था और ऐसा…
नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग 23 दिसंबर को केरल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ तथा अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह की ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित करेगा। यह कदम 2026 की योग्यता तिथि 1 जनवरी के संदर्भ में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया का हिस्सा है। आयोग के निर्देशानुसार, इन क्षेत्रों की ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEO) तथा जिला निर्वाचन अधिकारियों (DEO) के माध्यम से मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को हार्ड कॉपी में उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे निर्धारित अवधि में दावे, आपत्तियां एवं सुझाव दर्ज करा सकें। पारदर्शिता एवं जन सुविधा के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची CEO तथा DEO की…
