रायपुर। राजधानी के नवा रायपुर स्थित ब्लू वाटर खदान में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मृतक के शारीर से सिर गायब है, जो घटना स्थल में नहीं मिला है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक मामला माना थाना क्षेत्र का है। शव की स्थिति और सिर के गायब होने को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या कहीं और कर शव को खदान में फेंका गया है या घटना स्थल पर ही वारदात को अंजाम दिया गया।…
Author: admin
कोरबा। कुसमुंडा खदान में ट्रेलर खड़े कर खाना खाने जा रहे चालक को बोलेरो सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया। उन्होंने थोड़ी दूर जाने के बाद चालक से तीन हजार नगदी से भरे पर्स व मोबाइल लूट लिया। वे चालक के हाथ पैर को रस्सी से बांध रेलवे लाइन के किनारे फेंक भाग निकले। ट्रेलर चालक खुले आसमान के नीचे कड़कती ठंड में पूरी रात पड़ा रहा। इस बीच मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक के एक पैर की एड़ी कट गई और अलग हो चुकी थी। उसे दोस्त ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया, जहां उसका…
बालोद। जिले के सुवरबोड़ गांव में नशे में धुत एक युवक पानी टंकी में चढ़कर हंगामा करने लगा। रेस्क्यू करने पहुंची टीम को देखकर टंकी की ढक्कन खोलकर अंदर घुस गया। जिसके बाद आनन-फानन में टंकी से पानी खाली कराया गया। पुलिस और नगर सेना की रेस्क्यू टीम नीचे उतारने में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक मामला बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम सुवरबोड़ का है। सोमवार सुबह करीब 9 बजे ससुराल में रह रहे पूना राम मंडावी (35) नशे की हालत में घर में विवाद करने लगा। विवाद के बाद वह घर से निकलकर जल जीवन मिशन के तहत…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मनरेगा का नाम बदलने को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है। इसे लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गांव वालों को 100 से 125 दिन रोजगार मिलेंगे तो कांग्रेस को बुरा क्यों लग रहा है। उन्होंने कहा गांव में अच्छा परिवर्तन आया है, वह लोग तैयार हैं। तो कांग्रेस को क्या दिक्कत है। भाजपा गांधी जी की मान्यताओं के ज्यादा करीब है। ऐसी राजनीति करने से कुछ नहीं होता, जनता के बीच जाना पड़ता है। कल फिर कांग्रेस हार जाएगी तो EVM का रोना रोएगी। पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों पर…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन के दो वर्षों के दौरान विकास की नई गति देखने को मिल रही है। इसी क्रम में जशपुर जिले के कुनकुरी नगर पंचायत क्षेत्र को 107 करोड़ 32 लाख रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की स्वीकृति देकर मुख्यमंत्री ने नगर को ऐतिहासिक सौगात दी है। इन योजनाओं से कुनकुरी नगर की आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, पर्यटन, यातायात और नागरिक सुविधाओं में व्यापक और दीर्घकालिक सुधार होगा। कुनकुरी नगर में युवाओं को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 63 करोड़ 84 लाख रुपये की लागत से इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स…
रायपुर, 22 दिसंबर 2025। राजधानी रायपुर के उरला स्थित सतनाम चौक पर एक युवक की हत्या कर दी गई। विवाद जयंती समारोह में नाचने को लेकर हुआ, जो खूनी रूप ले लिया। मृतक की पहचान नीतिल खरे के रूप में हुई है। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है। मामला उरला थाना क्षेत्र का है। जांच जारी है।
नई दिल्ली, 22 दिसंबर 2025। घने कोहरे और बढ़ते सड़क हादसों के खतरे को देखते हुए यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार से ट्रैक्टर-ट्रॉली के संचालन पर सख्त रोक लगा दी गई है। एक्सप्रेसवे प्रबंधन और ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया है। नए नियमों के अनुसार, रोज शाम 5 बजे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली का एक्सप्रेसवे पर प्रवेश और संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यदि कोई ट्रैक्टर-ट्रॉली पाई गई, तो क्रेन की मदद से उसे हटाया जाएगा। यमुना एक्सप्रेसवे के वरिष्ठ प्रबंधक जेके शर्मा ने बताया कि हाल ही में मथुरा क्षेत्र में हुए सड़क…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के पहले चरण में गणना का काम पूरा कर लिया गया है। इस दौरान गैरमौजूद, स्थानांतरित और मृत मतदाताओं की सूची भी तैयार की गई है। जिसे सर्चेबल मोड में अपलोड किया जा रहा है। इसमें कोई भी व्यक्ति अपना या किसी अन्य मतदाता का नाम खोज सकता है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण किया जा रहा है। जिन निर्वाचकों से गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हो सके, उसके कई कारण सामने आए हैं। इनमें मतदाता का दूसरे राज्य…
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसने पुलिस जांच और पहचान प्रक्रिया पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। हत्या के जिस मामले में पांच आरोपियों को जेल भेज दिया गया था, वही केस पलट गया और मृत घोषित किया गया युवक खुद थाने पहुंच गया। अब पूरे प्रकरण की दोबारा जांच शुरू कर दी गई है और असली मृतक की पहचान की कोशिशें तेज हो गई हैं। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरनानगर-तुरीटोंगरी जंगल में 22 अक्टूबर को मिली एक अधजली लाश को पुलिस ने ग्राम सिटोंगा निवासी सीमित खाखा (30) का…
जांजगीर चांपा। जिले के चांपा पुलिस ने पोस्ट ऑफिस में RD योजना के नाम पर लगभग200 खाता धारकों से 1 करोड़ से अधिक राशि की ठगी के मामले में आरोपी दीपक देवांगन 35 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जोकि ऑनलाइन बेटिंग एप के माध्यम से सारे पैसे हराने बताया,जिसके पास से एक मोबाईल 2 फर्जी सिम 4 बैक खाता 150 लगभग पोस्ट ऑफिस का खाता, एजेंट का लाइसेंस सहित अन्य दस्तावेज जब्त किया गया है। जानकारी अनुसार,,16 दिसंबर को राजकुमार देवांगन ने रिपोर्ट दर्ज कराई की वह वर्ष 2018 में पोस्ट ऑफिस चांपा में दो खाता खुलवाया…
