दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के निकट बेक्कर्सडाल टाउनशिप में रविवार को अंधाधुंध गोलीबारी हुई। इस हमले में 10 लोगों की मौत हो गई तथा 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार हमलावरों की पहचान एवं हमले की मंशा अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। गौटेंग प्रांत की पुलिस प्रवक्ता ब्रिगेडियर ब्रेंडा मुरिडिली ने बताया कि हमलावरों ने सड़क पर चलते लोगों पर पीछे से गोलियां बरसाईं। मृतकों की पहचान का विवरण अभी उपलब्ध नहीं है। कुछ लोगों को सड़क पर ही गोली मारी गई। घटना बेक्कर्सडाल इलाके में एक बार के पास हुई, जो प्रमुख सोने की खदानों के…
Author: admin
राजनांदगांव। जिले के चिचोला चौकी क्षेत्र के महाराजपुर स्थित श्री जय गुरुदेव राइस मिल में शनिवार शाम हादसा हुआ है। राइस मिल परिसर में बनी करीब 75 क्विंटल वजनी चिमनी अचानक भरभराकर नीचे गिर पड़ी। हादसे के वक्त चिमनी के आसपास 25 से 30 मजदूर काम कर रहे थे। शाम लगभग 4:30 बजे हुए इस भीषण हादसे में मोतीपुर निवासी मुकेश कुमार कंवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस दुर्घटना में गजानंद और रमेश कुमार कंवर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हालात इतने भयावह थे कि रमेश कंवर का शरीर चिमनी के मलबे…
बस्तर। छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री केदार कश्यप की माता मनकी देवी कश्यप का निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से बस्तर अंचल सहित समूचे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। सामाजिक, राजनितिक और पारिवारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में गहरा शोक व्याप्त है। मिली जानकारी के अनुसार, मनकी देवी कश्यप का अंत्येष्टि कार्यक्रम दिनांक 21 दिसंबर, दोपहर 12 बजे ग्राम भानपुरी फरसागुड़ा, बस्तर में संपन्न होगा। इससे पूर्व, सुबह 10 बजे तक उनके वर्तमान निवास भानपुरी फरसागुड़ा में अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे।
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही का मुंबई में सड़क हादसा हो गया। वह अमेरिकी डीजे डेविड गुएटा के कॉन्सर्ट में शामिल होने के लिए जा रही थीं, तभी कॉन्सर्ट स्थल की ओर जाते समय उनकी कार की टक्कर हो गई। हादसे में उन्हें सिर में मामूली चोट आई है। बताया जा रहा है कि नोरा फतेही सनबर्न फेस्टिवल में डेविड गुएटा के कॉन्सर्ट में शिरकत करने जा रही थीं। इसी दौरान एक नशे में धुत चालक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। घटना के बाद उनकी टीम उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां प्राथमिक उपचार…
नई दिल्ली। दीप प्रज्वलन से जुड़े एक मामले में मद्रास हाई कोर्ट के न्यायाधीश जी. आर. स्वामीनाथन के समर्थन में देश के 36 पूर्व न्यायाधीश सामने आए हैं। पूर्व न्यायाधीशों ने जस्टिस स्वामीनाथन के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के विपक्षी कदम की कड़ी निंदा की है। शनिवार को जारी संयुक्त बयान में उन्होंने कहा कि यदि इस तरह के प्रयासों को आगे बढ़ने दिया गया तो इससे लोकतंत्र और न्यायपालिका की स्वतंत्रता की बुनियाद कमजोर होगी। उल्लेखनीय है कि न्यायमूर्ति जी. आर. स्वामीनाथन ने एक दिसंबर को आदेश दिया था कि अरुलमिघु सुब्रमण्य स्वामी मंदिर के उच्ची पिल्लैयार मंडपम के…
किश्तवाड़. जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में चिनाब नदी पर बन रहे रतले हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता सामने आई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, परियोजना में कार्यरत 29 मजदूरों के आतंकवाद और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े लिंक पाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि ऐसे कर्मचारी देश विरोधी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं, जिससे प्रोजेक्ट की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। पुलिस ने निर्माण कार्य से जुड़ी कंपनी को पत्र लिखकर इन कर्मचारियों की नियुक्ति पर दोबारा विचार करने को कहा है। पुलिस का मानना है कि संदिग्ध पृष्ठभूमि वाले मजदूर परियोजना…
कवर्धा। कबीरधाम जिले में मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ सीमा से लगे सागोना गांव के पास आज दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोखान गांव निवासी संतराम और स्वात राम एक ही बाइक पर सवार होकर मध्यप्रदेश की ओर जा रहे थे। इसी दौरान छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश की ओर जा रही एक अन्य बाइक से उनकी…
नई दिल्ली। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल यानी VB-G Ram G के लोकसभा और राज्यसभा से पास होने के दो दिन बाद कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जरूरतमंदों को रोजगार देने वाले मनरेगा पर बुलडोजर चलाया है। सोनिया गांधी ने वीडियो जारी कर कहा कि अब किसको, कितना, कहां और किस तरह रोजगार मिलेगा, यह जमीनी हकीकत से दूर दिल्ली में बैठकर सरकार तय करेगी। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि 20 साल पहले डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे, तब संसद में मनरेगा कानून…
रायपुर । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत डोंगरगढ़ स्टेशन पर परिचालन क्षमता बढ़ाने तथा संरक्षा मानकों को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त लूप लाइन के निर्माण कार्य के कारण कई यात्री ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं । रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा । यह कार्य प्री नॉन-इंटरलॉकिंग (23 से 26 दिसंबर तक) तथा नॉन-इंटरलॉकिंग (27 दिसंबर) के दौरान किया जाएगा । रेलवे के मुताबिक इस दौरान 21 मेमू/पैसेंजर ट्रेनें विभिन्न तारीखों में रद्द रहेंगी। इनमें से 26 दिसंबर को 1, 27 दिसंबर को 10, 28…
रायपुर। देश में बच्चों से संबंधित यौन अपराध मामलों में न्याय प्रक्रिया को तेज़ बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामलों के निपटान के मामले में राज्य देश के शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है। वर्ष 2025 में जहां राज्य में 1,416 पॉक्सो मामले दर्ज हुए, वहीं अदालतों ने 2,678 मामलों की सुनवाई पूरी कर फैसला सुना दिया। इसमें पिछले कई वर्षों से लंबित बड़ी संख्या में प्रकरण भी शामिल हैं। इस तरह छत्तीसगढ़ की निपटान दर 189 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जिसे ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है।…
