करनाल। ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता एवं सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल नीरज चोपड़ा तथा टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर के विवाह रिसेप्शन का आयोजन हाईवे स्थित द ईडन हॉल होटल में हुआ। आयोजन की जिम्मेदारी मुंबई की एक कंपनी को सौंपी गई थी।

मेहमानों के बीच नीरज एवं उनकी पत्नी हिमानी ने हाथ में हाथ डाले एंट्री ली। उनकी एंट्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। नीरज ने इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहना, जिसमें मैचिंग मरून पॉकेट स्क्वेयर था। हिमानी ने मैरून कलर का डिजाइनर लहंगा-चोली पहना। बिखरे बालों वाला नीरज का स्टाइल उनकी सहज शख्सियत को निखार रहा था।

नीरज चोपड़ा ने 16 जनवरी 2025 को सोनीपत की टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर से हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित एक रिसॉर्ट में विवाह किया था। रिसेप्शन में रोहतक के कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी शामिल हुए।

Share.

Comments are closed.