लखनऊ। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज लखनऊ में खेला जाना है। हालांकि, घने कोहरे के चलते टॉस में देरी हो रही है। टॉस का निर्धारित समय शाम 6.30 बजे था, लेकिन खराब विजिबिलिटी के कारण मैदान पर अगला निरीक्षण रात 8 बजे किया जाएगा।

सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है। यदि भारत यह मुकाबला जीतता है तो सीरीज अपने नाम कर लेगा।

इस बीच, सीरीज में शुभमन गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव का खराब फॉर्म चर्चा में बना हुआ है। तीसरा मुकाबला सूर्यकुमार यादव के लिए लय में लौटने का अच्छा अवसर था, जब भारत को 118 रनों का आसान लक्ष्य मिला था, लेकिन वह अपनी पुरानी सहजता नहीं दिखा सके।

भारतीय कप्तान पिछले एक साल से अधिक समय से फॉर्म की तलाश में हैं। इस सीजन टी20 फॉर्मेट में उनका औसत 15 से भी कम रहा है। इसके अलावा वर्ष 2025 में वह अब तक एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं, जो उनके करियर का सबसे लंबा ऐसा दौर है। इस दौरान वह केवल दो बार ही 20 गेंदों से अधिक टिक पाए हैं।

Share.

Comments are closed.